एक्सप्लोरर

Delhi: 'रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को...', महिला समृद्धि योजना पर आतिशी का हमला

Delhi Politcs: आतिशी ने बीजेपी के प्रस्तावित महिला समृद्धि योजना को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि वादे के अनुसार सीएम ने पहली कैबिनेट मं इसे पारित नहीं किया.

Delhi News: पूर्व सीएम आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने महिलाओं को लेकर जो वादा किया था उसे पहली कैबिनेट में पूरा नहीं किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को आतिशी ने कहा, ''31 जनवरी 2025 को चुनाव से पहले मोदी जी ने द्वारका में एक रैली की. जिसमें उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की बहनों से कहूंगा कि आपका फ़ोन नंबर आपके खाते से लिंक है कि नहीं तो करवा लें. पहली कैबिनेट बैठक में बहनों के खाते में 2500 रूपये जमा करने का फ़ैसला हो जाएगा. लेकिन कल शाम को 7 बजे कैबिनेट की बैठक हुई और उसमें महिलाओं को 2500 रुपये देने का फैसला पारित नहीं हुआ.''

आतिशी ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने मोदी जी को झूठा साबित कर दिया. उन्होंने साबित कर दिया कि मोदी की गारंटी जुमला होती है. जेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में ये योजना पारित हो जाएगी. रेखा गुप्ता ने जेपी नड्डा को भी झूठा साबित कर दिया. रेखा गुप्ता ने अमित शाह जी को गलत साबित कर दिया है. पहले दिन ही रेखा जी मोदी जी से पूछ रही हैं कि आप एजेंडा सेट करने वाले कौन होते हैं.

कैग की रिपोर्ट पर यह बोलीं आतिशी

वहीं, बीजेपी ने विधानसभा के पहले सत्र में कैग की रिपोर्ट पेश करने की घोषणा की है. इस पर आतिशी ने कहा, '' मैंने ही CM रहते हुए तब के स्पीकर रामनिवास गोयल को भेजी थी. ये रूटीन प्रोसेस है. जो रिपोर्ट स्पीकर को भेजी जाती है उसे आना वाले सेशन में पेश किया जाता है.'' नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. वहीं, महिला समृद्धि योजना को लेकर रेखा गुप्ता ने बताया कि इसे 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लागू किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Delhi: कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता, इन विभागों के अधिकारियों की बुलाई मीटिंग

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget