एक्सप्लोरर

'BJP के विजन की चिंता छोड़ केजरीवाल जनता को दें हिसाब', वीरेंद्र सचदेवा का तीखा हमला

Delhi Election 2025: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी हमले जारी हैं. अरविंद केजरीवाल के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में चुनाव का बिगुल बजने से पहले जबरदस्त सियासत हो रही है. दो प्रमुख दल आमने- सामने हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच रस्साकशी जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की दिल्ली से राजनीतिक विदाई का मन बना चुकी है. बेहतर होगा कि केजरीवाल बीजेपी के विजन और मुख्यमंत्री के चेहरे की चिंता करने की बजाय जनता को 10 वर्षों में किए गए भ्रष्टाचार का जवाब दें.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी के पास विजन और मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है. वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की जनता दस वर्षों में केजरीवाल के विजन का नमूना देख चुकी है. शराब घोटाला, शीशमहल का अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार प्रमाण हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास विकास का कोई विजन नहीं है. दिल्ली को दस वर्षों में नया स्कूल, कॉलेज, अस्पताल नहीं मिला. सार्वजनिक परिवहन की बदतर व्यवस्था देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केजरीवाल के पास विकास का विजन नहीं है.

अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी का पलटवार

प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पास सामूहिक नेतृत्व का चेहरा है. आम आदमी पार्टी के पास चेहरे की सबसे ज्यादा समस्या है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सभी चेहरे दागदार हैं. आपको बता दें कि फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आप ने उम्मीदवार उतार दिये हैं. कांग्रेस ने 47 प्रतियाशियों के नाम घोषित किये हैं. बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची भी अब तक जारी नहीं कर सकी है. आम आदमी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनावी रण में उतरी है. 

'उनका वोट हम क्यों काटेंगे ये तो पारिवारिक लड़ाई...', संजय सिंह के आरोपों पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget