एक्सप्लोरर

'उनका वोट हम क्यों काटेंगे ये तो पारिवारिक लड़ाई...', संजय सिंह के आरोपों पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार

Delhi Assembly Election 2025: संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आवेदन बीजेपी की ओर से दिया गया है जिसपर बीजेपी ने तीखी पलटवार किया है.

Delhi Election 2025: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने वोटर लिस्ट मामले में अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले लाखों की संख्या में वोट कैसे बढ़ रहे हैं ? एक भी फर्जी मतदाता वोट डालेगा तो जेल जाएगा. पूरी जांच पड़ताल इस बात की होनी चाहिए, इसमें अरविंद केजरीवाल की सरकार शामिल है. 

संजय सिंह की पत्नी के वोट कटने के आरोपों पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''भाभी जी का वोट बीजेपी क्यों कटवाएगी? मधु और सुरेश दो लोगों ने वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी थी. इसके बारे में पता करें इनका पारिवारिक झगड़ा है. अगर इन दोनों का संबंध आपसे नहीं है तो आप क्या कहेंगे? भाभी जी से पूछिए कि मधु और सुरेश कौन है?''

वीरेंद्र सचदेवा ने वोटरों का रखा आंकड़ा

वीरेंद्र सचदेवा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल  और उनकी आम आदमी पार्टी किस हद तक निचले स्तर तक जा सकती है उसकी एक बानगी हम आपको दिखाते हैं. सचदेवा ने कहा, ''2015 का विधानसभा चुनाव होता है, तब मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 33 लाख थी जो कि 2014 के लोकसभा चुनाव से 14 लाख से ज्यादा थे. 14 लाख लोग अचानक से कहां से आ गए?'' 

पांच महीने में कैसे बढ़ गए 9 लाख वोटर - वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वोटरों की संख्या 1.39 करोड़ थी. पांच साल में केवल पांच लाख बढ़े हैं. 2020 विधानसभा का चुनाव होते ही यह संख्या 1.48 लाख हो जाते हैं. पांच महीने में 9 लाख संख्या बढ़ गई. 2024 लोकसभा 1.53 लाख मतदाता हैं तो वही खेल खेला जा रहा है. जो लोग दिल्ली के मतदाता नहीं है जिनकी मृत्यु हो गई है या जो लोग दिल्ली के निवासी नहीं हैं उनके वोट क्यों बन रहे हैं. चार अभियुक्त पकड़े गए हैं और एफआईआर दिल्ली के निर्वाचन आयोग ने की. ये लोग नकली दस्तावेज के आधार पर ये वोट बना रहे थे. 

बीजेपी से क्या मुकाबला करेगी आप- वीरेंद्र सचदेवा

चेहरे और विजन पर बात करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''चेहरे का अभाव है तो वह आम डमी पार्टी है. बीजेपी का चेहरा कमल का फूल है. आप के पास तो वह चेहरे हैं जिनके ऊपर दलाली, रंगबाजी के आरोप हैं. अरविंद केजरीवाल का विज़न गंदा पानी जिससे 20,000 लोग एक साथ मरते हैं. आप भारतीय जनता पार्टी के विजन से क्या मुकाबला करोगे.  नरेंद्र मोदी की विकास की बयार 10 साल से बह रही है.''

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को वोट देंगे कारोबारी? जानें क्या है उनका मूड

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget