एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: आप की डॉक्यूमेंट्री में क्या है, जिससे घबराई पूरी BJP? सौरभ भारद्वाज का बड़ा सवाल 

Delhi Assembly Election 2025:  सौरभ भारद्वाज के मुताबिक जो चुनाव आयोग BJP नेताओं के गैर कानूनी काम को नहीं देख पाता, वो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच जाता है. 

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग पर शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा रोक लगाने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कुछ फिल्म निर्माताओं ने एक डॉक्युमेंट्री मूवी बनाई है, जिसमें यह दिखाया गया है कि आखिर क्या कारण थे, जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी को केंद्र की सत्ता में बैठी बीजेपी द्वारा कुचलने की साजिश की गई.

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, "हमने ऐसा सुना है कि फिल्म में यह बताया गया है कि आखिर आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को गिरफ्तार करने के पीछे क्या-क्या षड्यंत्र किए गए? आप नेताओं के खिलााफ षड्यंत्र में कौन-कौन लोग शामिल थे? किन-किन परिस्थितियों में आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को जेल में रखा गया?"

डॉक्यूमेंट्री से क्यों तिलमिलाई BJP? 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आखिर ऐसे कौन से राज इस फिल्म के की स्क्रीनिंग से खुलने वाले थे, जिससे बीजेपी और केंद्र सरकार तिलमिला गई?

उन्होंने कहा कि यह समझ के बिल्कुल परे है कि जो चुनाव आयोग बीजेपी के नेताओं द्वारा किए जा रहे गैर संवैधानिक कृत्यों को नहीं देख पाता, वही चुनाव आयोग एक निजी फिल्म निर्माता द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म को रुकवाने के लिए सीआरपीएफ की बटालियन और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच जाता है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी एक फिल्म बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते हैं, क्या उस फिल्म को बनाने से पहले चुनाव आयोग से अनुमति ली गई थी? क्या सिनेमाघरों में उस फिल्म को दिखाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा अनुमति दी गई थी? 

सौरभ भारद्वाज के अनुसार आम आदमी पार्टी चाहती है कि आप नेताओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल देश की जनता को दिखाई जाए. ताकि लोगों को पता चल सके कि आखिर इस फिल्म में ऐसे कौन से विस्फोटक राज छुपे हैं, जिसकी वजह से बीजेपी वाले डरे हुए हैं.

अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर CM आतिशी का बीजेपी पर निशाना, बोलीं- 'अब चुनाव में जंगल राज...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget