एक्सप्लोरर

दिलचस्प है पटेल नगर विधानसभा का दंगल, दलबदलू नेताओं के बीच मुकाबला, जानें सीट का इतिहास

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट चुनाव से पहले चर्चा में आ गई है. इस बार पार्टी बदलू नेता चुनावी दंगल में उतरे हैं. पटेल नगर से बीजेपी को एक बार जीत मिली है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट वीआईपी हो गई है. इस बार पार्टी बदल कर दूसरे दल में शामिल होने वाले नेताओं के बीच मुकाबला होगा. पटेल नगर सीट पर जाटव मतदाता चुनाव को प्रभावित करने की स्थिति में हैं. प्रमुख उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी से प्रवेश रतन, बीजेपी से राजकुमार आनंद और कांग्रेस से कृष्णा तीरथ शामिल हैं. दलबदलू नेताओं के चुनावी रण में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 

आप प्रत्याशी प्रवेश रतन ने वर्ष 2020 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था. इस बार पाला बदलकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. वहीं, राजकुमार आनंद आप सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. अब बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं.

पटेल नगर सीट पर 1993 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मेवा राम आर्य ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद कांग्रेस और आप के बीच मुकाबले का केंद्र बनी हुई है. 1998 से 2008 तक कांग्रेस ने पटेल नगर से लगातार जीत दर्ज की. वहीं, आप ने भी 2013, 2015 और 2020 के चुनावों में विरोधियों को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई.

वर्ष 1998 और 2003 में कांग्रेस के रमाकांत गोस्वामी ने लगातार दो बार जीत दर्ज की. वहीं, वर्ष 2008 में राजेश लिलोठिया ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा. साल 2013 के चुनाव में राजकुमार आनंद की पत्नी वीना आनंद को जीत मिली. 2015 में हजारी लाल चौहान और 2020 में राजकुमार आनंद ने पटेल नगर सीट पर आप की जीत का परचम लहराया. 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी. 

कुल मतदाता- 2,01,703 
पुरुष मतदाता- 1,08,977
महिला मतदाता- 92,693
थर्ड जेंडर मतदाता-33 

यहां की प्रमुख समस्याएं
कॉलोनियों की गलियों में सड़कें खराब हैं
लापरवाही से कूड़े फेंकने की भी समस्या
बिजली के तारों की अव्यवस्था से परेशानी
ट्रैफिक जाम की समस्या भी मुंह बाये खड़ी

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: कांग्रेस नेता उदित राज को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है वजह?

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget