एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'AAP को पता चल गया है वो...', देवेंद्र यादव का बड़ा दावा 

Delhi Polls 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) की हकीकत को राष्ट्रीय राजधानी की जनता जान चुकी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा. 

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा 11 उम्मीदवारों की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली में जनाधार खत्म हो चुका है, जिसकी वास्तविकता का पता केजरीवाल को चल चुका है. आप द्वारा 11 उम्मीदवारों की घोषणा में 6 बाहरी सदस्यों को शामिल करना और मौजूदा विधायकों की टिकट काटना पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कैलाश गहलोत का पार्टी छोड़ना खत्म होते जनाधार का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को दिल्ली भर में पदयात्रा के दौरान जनता की उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय आदि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आश्वस्त नहीं है, जो पहली सूची में इनकी घोषणा नहीं हुई?

देवेंद्र यादव ने कहा कि आप आम आदमी पार्टी में अंदरुनी कलह और दिल्ली के जमीनी स्तर पर अरविंद केजरीवाल को एंटी इनकम्बेंसी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मंत्री कैलाश गहलोत का पार्टी छोड़ना अंदरुनी विरोध का सबसे बड़ा प्रमाण है. केजरीवाल पूरी तरह से समझ चुके है कि सत्ता हासिल करने दिल्ली की जनता को बार-बार गुमराह करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.

आम आदमी पार्टी के पास 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए सही उम्मीदवार नहीं हैं. यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल दूसरी पार्टियों के नेताओं को भरमा और ललचा कर अपनी पार्टी में शामिल करके उनके नामों की घोषणा कर रहे हैं. भ्रष्टाचार के चलते केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दिया था. 

'दोहरा चरित्र हुआ उजागर'

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने टूटी चप्पल, फटी कमीज में वैगन आर में घूमकर आम आदमी की छवि बनाने वाले केजरीवाल का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है. आम जनता के सामने शपथ-पत्र देकर उन्होंने बंगला, गाड़ी, सुरक्षा न लेने का वादा किया था, लेकिन अब उन्होंने दिल्ली के करदाताओं के खून पसीने से कमाई पैसे से लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत वाला 21 हजार वर्गफीट का शीश महल बनाया, 50 लाख की गाड़ी और 4-4 गाड़ियों की सुरक्षा की सुविधा ली.

'भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा'

यादव ने आगे कहा, जनता के बीच केजरीवाल का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है. उनकी “आम आदमी“ छवि की “खास आदमी“ की हकीकत को जनता जान चुकी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा और जनता केजरीवाल के सपने को चकनाचूर कर देगी.

सत्ता में आने पर कांग्रेस करेगी ये काम

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अनुमानित 8 लाख रेहड़ी पटरी विक्रेता की आजीविका को सुरक्षित बनाने के लिए कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आने के तुरंत बाद रेहडी पटरी एक्ट को मूल रुप से लागू करेंगे. कांग्रेस की सरकार रेहड़ी पटरी वालों की अजीविका सुरक्षित बनाने के लिए टीवसी का गठन, सर्वेक्षण, सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग, लाईसेंस, आई कार्ड जारी करना, शहरी वेंडिंग योजना को मंजूरी देकर रेहड़ी पटरी वालों को जगह का स्थायी आवंटन करेगी. 

Delhi Election 2025: आप प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद बोले- 'जनता से आंखें मिलाने की जरूरत नहीं, उन्हीं...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget