एक्सप्लोरर

'रमेश बिधूड़ी का बयान समूची नारी जाति का अपमान', देवेंद्र यादव ने साधा निशाना

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बयान की दिन भर आलोचना होती रही. कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंका.

Delhi Election 2025: कालकाजी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बयान पर हंगामा मचा हुआ है. उन्होंने इलाके में विकास की बात करते हुए प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया. विवादित बयान देकर रमेश बिधूड़ी बुरे फंस गए हैं. सियासी दलों की तीखी प्रतिकिर्या आ रही है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने रमेश बिधूड़ी के बयान को नारी जाति का अपमान बताया. देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नारी शक्ति की मुखर आवाज हैं.

बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में बयान घोर निंदनीय है. कांग्रेस कमेटी दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि रमेश बिधूड़ी का बयान बीजेपी की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मांग करती है कि रमेश बिधूड़ी को माफी मांगने के लिए कहे. रविवार को दिन भर रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की जाती रही. कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंका.

रमेश बिधूड़ी का बयान महिला विरोधी- कांग्रेस

प्रदर्शन का नेतृत्व अलका लांबा ने किया. उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी के बयान से महिलाओं में सख्त गुस्सा है. महिला के खिलाफ बयान रमेश बिधूड़ी की सोच को बताता है. अलबा लांबा ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराई जाएगी. कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी और रमेश बिधूड़ी से माफी की मांग की. दोनों पार्टियों ने रमेश बिधूड़ी के साथ बीजेपी की निंदा की.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को बीजेपी ने कालकाजी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्लीवासियों को नए साल की बड़ी सौगात, यमुना पार करने के लिए बनेगा रोपवे, जानें LG का प्लान

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget