एक्सप्लोरर

BJP के 22 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामांकन रैली की जोरदार तैयारी की थी. प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में पर्चा भरने दफ्तर पहुंचे.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का दौर जारी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि परिवर्तन की लहर साफ दिख रही है. दिल्ली के लोग एक सुर में कह रहे हैं-'अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे.' उन्होंने दावा किया कि 8 फरवरी को दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी. गुरुवार को बीजेपी के 22 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. बीजेपी ने नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नेताओं की फौज उतार दी थी.

करावल नगर विधानसभा सीट से कपिल मिश्रा, उत्तम नगर से पवन शर्मा, गांधीनगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, कृष्णा नगर से डॉ अनिल गोयल, मोती नगर से हरीश खुराना, आरके पुरम से अनिल शर्मा, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, बादली से दीपक चौधरी, मुंडिका से गजेन्द्र दराल, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, मादीपुर से उर्मिला कैलाश अग्रवाल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटियाला से संदीप सहरावत, पालम से कुलदीप सोलंकी, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, सीमापुरी से कुमारी रिंकु, बल्लीमारान से कमल बागड़ी, पटेल नगर से राजकुमार आनंद और राजेन्द्र नगर से उमंग बजाज ने पर्चा दाखिल किया.

वीरेंद्र सचदेवा ने चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों को दी बधाई

नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया. ढोल नगाड़ों और वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशी दफ्तर पहुंचे थे. नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने चुनावी रण में उतरे बीजेपी प्रत्याशियों को बधाई दी. बैजयंत पांडा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास के काम केंद्र सरकार की मदद से हुए. केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रगति मैदान टनल, प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्त्तव्य पथ, ईस्टर्न वेस्टर्न पेरिफेरल शामिल है. सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने पिछले 10 सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार दिखा है. आज बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता की उमड़ी भीड़ परिवर्तन का संकेत देती है. आप सरकार के झूठे वायदों से जनता ऊब चुकी है." 

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: आप प्रत्याशी अवध ओझा बड़ा वादा, 'जीते तो UPSC की ऑनलाइन कोचिंग को...'

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget