एक्सप्लोरर

Delhi Budget: स्कूलों में नए कंप्यूटर और टीचर्स को टैबलेट, जानें- दिल्ली को शिक्षा बजट में क्या कुछ मिला?

Delhi Budget For Education: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा के बजट को बढ़ाया है. पिछले साल केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के लिए 16, 278 करोड़ रुपये आवंटित किए थे.

Delhi Education Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) ने बुधवार को देश की राजधानी का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. 2022-23 के लिए राज्य के बजट का आकार 75,800 करोड़ रुपये और इससे पहले के वित्त वर्ष में 69,000 करोड़ रुपये था. इस मौके पर वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों के अलावा शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और परिवहन सुविधाओं को बढ़ाने पर केंद्रित है. केजरीवाल सरकार ने 2023 के बजट में सबसे ज्यादा शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 16, 575 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो पिछले साल 16, 278 करोड़ रुपये था.

शिक्षा क्षेत्र के लिए केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणाएं

  • केजरीवाल सरकार 2023-24 में दिल्ली के 350 स्कूलों में नए कंप्यूटर स्थापित करने के अलावा सभी शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, उप-प्राचार्यों को नए टैबलेट मुहैया कराएगी.
  • दिल्ली सरकार के अंडर 350 स्कूलों में से हर स्कूल को 20 नए कंप्यूटर देना और विशिष्ट उत्कृष्टता वाले स्कूलों में फ्रेंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश पढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया.
  • वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 2023 में अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के और ब्रांच खोले जाएंगे. 2021 में विशिष्ट शिक्षा के 20 विद्यालय थे, जिन्हें 2023 में बढ़ाकर 37 किया जाएगा.
  • कैलाश गहलोत ने यह भी घोषणा की कि स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग में बच्चों के लिए पेशेवर कौशल विकसित करने के लिए स्कूल और उद्योग सहयोग करेंगे.

स्वास्थ्य के लिए आवंटित किए गए हैं 9,742 करोड़ रुपये 

इसके अलावा दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को पेश किए गए अपने बजट में साल 2023-24 के लिए स्वास्थ्य के लिए कुल 9,742 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में 9 अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 4 इस साल शुरू हो जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 14 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की है.

ये भी पढ़ें- Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र बढ़ाया गया, जानें- अब कब तक चलेगा सेशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget