एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Murder Case: दिल्ली में छठे दिन भी मेडिकल सेवा ठप, इलाज के लिए संघर्ष कर रहे मरीज

Kolkata Rape Murder Case News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इसमें राजधानी दिल्ली के डॉक्टर्स भी हिस्सा ले रहे हैं.

Delhi News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के मामले में राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में वैकल्पिक चिकित्सा सेवा (Elective Medical Service) लगातार छठे दिन भी ठप रही. वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे का देशव्यापी हड़तान शनिवार सुबह 6 बजे से शुरू कर दिया है. उधर, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के सदस्य शनिवार को भी विरोध-प्रदर्शन करेंगे. 

दिल्ली में एम्स, आरएमएल और डीडीयू समेत विभिन्न अस्पतालों के RDS के आह्वान पर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को शहर भर में विरोध मार्च और कैंडल मार्च निकाला. आरडीए ने इस बात पर जोर दिया कि यह विरोध सिर्फ न्याय की मांग के लिए नहीं है, बल्कि आगे की हिंसा को रोकने और स्वास्थ्य सेवा में आगे की पंक्ति में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है.

इलाज के लिए संघर्ष कर रहे मरीज
डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन के कारण लोगों को जरूरी इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. लोग अपनी निराशा भी जाहिर कर रहे हैं. हरियाणा के सोहना से एम्स में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति ने पीटीआई से कहा कि जो कोलकाता में हुआ वह क्रूर था और उसमें तुरंत न्याय मिलना चाहिए लेकिन आप निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते.

छह दिन से इलाज का कर रहा इंतजार
इस व्यक्ति ने कहा, ''मैं सोमवार से अपना इलाज कराने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने मुझे वापस लौटने के लिए कहा क्योंकि डॉक्टर हड़ताल पर हैं. अब पांच दिन हो गए हैं, और हमें अभी भी अपना इलाज नहीं मिल रहा है. यदि हम प्राइवेट अस्पताल का खर्च  वहन कर सकें, तो हमें सुबह 4 बजे लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा.''

उधर, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया है कि आईसीयू, आपातकालीन प्रक्रिया और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर सहित आवश्यक आपातकालीन सेवाएं बिना किसी व्यवधान के चलती रहेंगी. इस बीच निजी अस्पतालों ने भी हड़ताल कर रहे सरकारी अस्पतालों को अपना समर्थन दिया है. 

ये भी पढे़ं- 'एक चैंपियन हमेशा...', विनेश फोगाट की भारत वापसी पर बोले बॉक्सर विजेंदर सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget