एक्सप्लोरर

Delhi: अब न्यूयॉर्क को टक्कर देगी दिल्ली! राजधानी के कायाकल्प के लिए DDA ने उठाया बड़ा कदम

DDA Master Plan 2041: दिल्ली के विकास के लिए तैयार मास्टर प्लान 2041 के मसौदे को उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मंजूरी दे दी है. इसका उद्देश्य एक सतत, रहने योग्य और जीवंत दिल्ली बनाना है.

DDA Master Plan 2041 Draft: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) का कायाकल्प करके इसे और भी बेहतर बनाने के साथ इसकी अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने बड़ा कदम उठाया है. मास्टर प्लान 2041 के जिस मसौदे को उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मंजूरी दी है, उसका पूरा जोर विकास, पर्यावरण की स्थिरता, ग्रीन इकोनॉमी और बुनियादी ढांचे पर है. इस प्लान के तीन लक्ष्य हैं, जिसमें लोगों को स्वस्थ्य वातावरण देना, भविष्य को ध्यान में रखकर अच्छा शहर बनाना और इकोनॉमी को बढ़ाना शामिल है.

दिल्ली विकास प्राधिकरण के इस मास्टर प्लान को कुछ इस तरीके से तैयार किया जा रहा है कि दिल्ली, न्यूयार्क जैसे शहर की बराबरी कर सके. इसके लिए रात में चलने वाले कारोबारों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा देने के साथ ही इसको सुधारा जा सके.

दिल्ली के विकास को ध्यान में रख कर की गई प्लानिंग

मास्टर प्लान 2041 के पूरे मसौदे को दो खंडों और दस अध्यायों में बांटा गया है. इसके हर अध्याय में दिल्ली के विकास को लेकर ही प्लानिंग की गई है. पूरे मास्टर प्लान की खास बात ये है कि इसे बुनियादी बातों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. मास्टर प्लान को कुछ इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि शहर के साथ ही व्यक्तिगत विकास भी बाधित न हो.

MOHUA से प्लान को अंतिम मंजूरी मिलना बाकी

दिल्ली विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक से मंजूरी के बाद अब केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय (MOHUA) इस प्लान को अंतिम मंजूरी देगा और इसे अधिसूचित करेगा. बता दें कि राजधानी का पहला मास्टर प्लान दिल्ली विकास प्राधिकरण एक्ट 1957 के तहत 1962 में लागू हुआ था.

यह भी पढ़ें- Kota: फॉरेस्ट और केटल गार्ड ट्रेक्टर को रास्ता देने के लिए मांग रहे थे रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget