एक्सप्लोरर

Delhi: घर का सपना होगा साकार! DDA के 14 हजार नए फ्लैट्स बनकर तैयार, जल्द लॉन्च होगी स्कीम

DDA Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से 14000 नए फ्लैट्स बनाकर तैयार किए गए हैं. इस डीडीए ने स्कीम में बदलाव कर फ्लैट्स के लिए नई तरह से योजना को लागू किया है.

Delhi News: दिल्ली में कामकाज करने के लिए लोग दूसरे राज्यों व दूर-दराज से आते हैं और हर किसी का सपना होता है कि राजधानी में उनका अपना निजी आवास हो, जिससे वह अपने परिवार के साथ रह सकें और अपने भविष्य को भी संवार सकें. वहीं अब दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई स्कीम की मदद से लोगों के इन सपनों को साकार किया जाएगा क्योंकि 14000 नए फ्लैट्स को इस योजना के तहत डीडीए द्वारा तैयार कर लिया गया है और बहुत जल्द बेहद सीमित दामों में यह योजना लोगों के लिए उपलब्ध होगी. हालांकि इससे पहले डीडीए की पुरानी स्कीम को बहुत अधिक सफलता नहीं मिली थी, जिससे फ्लैट की अधिक खरीदारी न होने की वजह से डीडीए द्वारा इस बार स्कीम में बदलाव किया गया है.
 
डीडीए के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस स्कीम की तैयारियों में 14000 फ्लैट अंतिम चरण में है और इस योजना को नए सिरे से अमलीजामा पहनाया गया है, जिससे जरूरतमंद लोग सीमित रुपयों में फ्लैट खरीदने में सक्षम हो सकें. पुरानी स्कीम के अनुसार फ्लैट की ज्यादा खरीदारी नहीं हुई थी. इसको देखते हुए डीडीए ने फ्लैट स्कीम में बदलाव किए गए हैं और इस सप्ताह डीडीए अधिकारियों की 14000 फ्लैट स्कीम को लेकर बैठक भी हो सकती है. इसके साथ ही जून के प्रथम सप्ताह तक 14000 फ्लैट स्कीम के लिए लोगों के  आवेदन की शुरुआत भी की जा सकती है.
 
ऑनलाइन व्यवस्था के साथ कर सकेंगे आवेदन
 
पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इस बार डीडीए फ्लैट के लिए आवेदन और अन्य जरूरी कामकाज पूरी तरह से ऑनलाइन व्यवस्था के साथ होगा. इसके अलावा  जिन लोगों के पास 67 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक का मकान है वे लोग भी इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकेंगे. डीडीए द्वारा तैयार किए गए इस फ्लैट में मेट्रो कनेक्टिविटी, बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था, पुलिस बूथ, अन्य ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है . अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बार डीडीए के नए फ्लैट स्कीम का लोगों पर कितना प्रभाव पड़ता है.
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में क्यों मचा है बवाल? विवादित नारों से कैसे गरमाई सियासत
जामिया में क्यों मचा है बवाल? विवादित नारों से कैसे गरमाई सियासत
'10 हजार करोड़ का नुकसान', दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर
'10 हजार करोड़ का नुकसान', दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget