एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए MCD अलर्ट, आशा वर्कर समेत इन कर्मचारियों को सौंपी कमान

Dengue Malaria Chikungunya: राजधानी में बढ़ते डेंगू, मलेरिया को देखते हुए अब एमसीडी वार्ड अनुसार आशा वर्कर्स और सफाईकर्मियों की तैनाती की करेगी, जो डेंगू मलेरिया नियंत्रण की रोकथाम में तत्पर रहेंगे.

Delhi News: दिल्ली में इस बार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है और एमसीडी इसको लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है. जहां एक तरफ दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अस्पतालों में बेड रिजर्व से लेकर मौसमी बीमारियों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. वहीं दिल्ली एमसीडी की तरफ से अब राजधानी के वार्ड अनुसार डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए आशा वर्कर्स और सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है. जिसकी मदद से दिल्ली के अधिक से अधिक क्षेत्रों में जलजमाव को रोकने के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव, मच्छर प्रजनन की जांच और अन्य रोकथाम किया जा सकेगा.

राजधानी में बढ़ते डेंगू, मलेरिया को देखते हुए अब एमसीडी की तरफ से भी अपने बचाव संबंधित अभियान को तेज कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में वार्ड अनुसार आशा वर्कर्स और सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो डेंगू मलेरिया नियंत्रण की रोकथाम में तत्पर रहेंगे. इसके अलावा उनके हर काम की निगरानी भी की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट एडिशनल कमिश्नर को सौंपी जाएगी. दिल्ली के अलग-अलग जोन के अनुसार 700 से अधिक आशा वर्कर और लगभग 200 से अधिक सफाई कर्मचारी व अन्य फील्ड वर्करों की तैनाती की गई है, जो मलेरिया, डेंगू रोकथाम नियंत्रण का कार्य करेंगे. लगभग दर्जनभर नोडल अधिकारी इन सभी कर्मचारियों के काम की निगरानी भी करेंगे.

पांच फीसदी बेड रिजर्व रखने का निर्देश  

इस बार दिल्ली में आई बाढ़ के बाद डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या जुलाई महीने में रिकॉर्ड स्तर पर रही है. इसको देखते हुए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालय की तरफ से दिल्ली अस्पतालों के 5% बेड को रिजर्व रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा डॉक्टरों को बीमारियों की जांच प्रक्रिया में तेजी और मूलभूत स्वास्थ सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए भी निर्देश दिया गया है. ऐसे में प्रदेश स्तर से लेकर दिल्ली नगर निगम तक डेंगू, मलेरिया से रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग कितना कामयाब होता है.

यह भी पढ़ें:  Modi Surname Case: 'जज साहब को मालूम है...' राहुल गांधी की सजा पर 'सुप्रीम' रोक के बाद सामने आया कपिल सिब्बल का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget