एक्सप्लोरर

Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के बवाना में गैस सिलेंडर फटा, दो लोग घायल, घायल अस्पताल में भर्ती

Delhi News: घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. सोनू नाम के शख्स के हाथों और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. वहीं एक महिला को पैर में चोट लगी है.

Delhi Cylinder Blast: राजधानी दिल्ली के आउटर नार्थ डिस्ट्रिक इलाके के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार (16 दिसंबर) शाम सिलेंडर से गैस लिंक होने के दौरान जोड़दार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल के भर्ती कराया. दोनों का इलाज चल रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर, स्थानीय पुलिस और फायर की टीम पहुंच गयी. 

कैंटीन में सिलेंडर फटने की पीसीआर कॉल आई

आउटर नार्थ डीसीपी देवेश कुमार महला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 4 बजकर 56 मिनट पर थाना बवाना में एक कैंटीन में सिलेंडर फटने की पीसीआर कॉल आई. सूचना मिलते ही थाना बवाना के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा कि एच-28 सेक्टर 2 DSIIDC बवाना में एक छोटी कैंटीन में आग लग गई है. लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि 2 लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पास के एमवी अस्पताल ले गए हैं जहां उनका इलाज चल रहा है. 

धमाके के बाद लगे आग पर काबू पाया

लोगों की लापरवाही उन्ही के जान का दुश्मन बन जाता है. आज शाम करीब 4:56 बजे ब्लास्ट के बाद आग लगने की खबर मिली. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एक एक कर कुछ समय मे ही FIRE टेंडर की 4 गाड़ियां पहुंच गयी. धुएं और आग के बीच वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया और पूरी तरह आग पर काबू पाया. फायर अधिकारी ने हादसे की वजह लापरवाही बताया. उन्होंने कहां की छोटा सिलेंडर आमतौर पर लोकल होता है जिससे अधिकतर हादसा होता है लेकिन लोगबाग कम पैसे के चक्कर मे इसे ख़रीदते हैं और हादसा को न्योता देते हैं. 

50 वर्षीय विभा और 22 वर्षीय सोनू घायल

पुलिस द्वारा घायल से पूछताछ के दौरान 50 वर्षीय विभा और 22 वर्षीय सोनू ने बताया कि एच-28 सेक्टर 2 डीएसआईआईडीसी स्थित फैक्ट्री में वो अपने कैंटीन में चाय नास्ता की दुकान चलाती है. आज शाम करीब 5 बजे चाय बनाते समय देखा कि एक सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी. इसलिए उसने एक ग्राहक से वाल्व बंद करने के लिए कहा और जब वह ग्राहक वाल्व बंद कर रहा था, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया. सोनू को हाथों और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं जबकि विभा को पैर समेत अन्य जगह पर चोट आयी है. डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है. 

हादसे की दास्तान पीड़ित ने पुलिस को सुनाई

एमवी अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि विभा पत्नी राम विनोद निवासी एच-28 सेक्टर 2 डीएसआईआईडीसी उम्र 50 साल के पैरों में चोट लगी है.  उसने बताया कि उक्त फैक्ट्री में वह चाय की दुकान चलाती है. आज शाम करीब 5 बजे चाय बनाते समय देखा कि एक सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी. इसलिए उसने एक ग्राहक से वाल्व बंद करने के लिए कहा और जब वह ग्राहक (बाद में सोनू के रूप में पहचाना गया) वाल्व बंद कर रहा था, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे उसे पैरों में चोटें आईं.  वह ग्राहक सोनू पुत्र शंकर निवासी एच-127 सेक्टर 2 डीएसआईआईडीसी उम्र 22 वर्ष के हाथों और चेहरे में चोटें आई हैं.

 

ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: दिल्ली में स्कूल की टीचर ने 5वीं क्लास की बच्ची को छत से फेंका, हालत गंभीर

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget