एक्सप्लोरर

दिल्ली की नई सरकार से व्यापारियों को क्या हैं उम्मीदें, CTI ने CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

Delhi News: दिल्ली के व्यापारियों को बीजेपी की सरकार से काफी उम्मीद हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 90 फीसद वोट बीजेपी को मिला. नई सरकार अब व्यापारियों की ख्याल रखेगी.

Delhi News: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है. रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिला है. शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है. दिल्ली की नई सरकार से व्यापारी और फैक्ट्री मालिक आस लगाए बैठे हैं. व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी है. पत्र के जरिए आग्रह किया गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में अधूरे रह गए काम अब पूरे किए जाएं. दिल्ली में करीब 9 लाख दुकानें और 2 लाख फैक्ट्रियां हैं. व्यापारियों के परिवारों को मिलाकर 60 लाख वोट होता है.

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बिजली के महंगा होने का रोना रोया. उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों में बिजली की दरें दोगुनी हो गईं हैं और न्यूनतम मजदूरी 20,000 रुपये कर दी गई है. दूसरी ओर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मजदूरी 9,000 रुपये के आसपास है. मजदूरी के दर में उतार चढ़ाव का असर 50 हजार फैक्ट्रियों पर पड़ा है. मालिकों ने दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़ और ट्रोनिका सिटी जैसी जगहों पर फैक्ट्री को शिफ्ट कर लिया है.

दिल्ली की नई सरकार को व्यापारियों की बधाई

व्यापारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में 90 फीसद वोट बीजेपी को दिया. नई सरकार से आस लगाने की वजह बीजेपी को चुनाव में जबरदस्त समर्थन देना है. सीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि के मुताबिक, पिछली सरकार ने 5 प्रमुख बाजारों—खारी बावली, कीर्ति नगर, सरोजिनी नगर, कमला नगर और लाजपत नगर के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा की थी. बाजारों के लिए घोषणा पर काम नहीं हुआ.

'डबल इंजन की सरकार विकास का द्वार खोलेगी'

गांधी नगर बाजार के लिए भी 100 करोड़ रुपये का वादा किया गया था. वादा अधूरा रह गया है. सीटीआई ने कहा, "दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल, दिल्ली बाजार पोर्टल पर काम नहीं हुआ. औद्योगिक क्षेत्रों को फ्रीहोल्ड नहीं किया गया. फैक्ट्री मालिक भी महंगी बिजली खरीदने पर मजबूर हैं." व्यापारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास का द्वार खोलेगी. बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों के पुनर्विकास का काम अब तेजी से होगा. दिल्ली को व्यापार के लिए अनुकूल बनाने की दिशा में सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने होंगे.  

ये भी पढ़ें-CAG रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'कई बार हमने एलजी साहब को आगाह किया था कि...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget