एक्सप्लोरर

Delhi: 2016 के ब्लाइंड मर्डर का फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Delhi News: दिल्ली में 2016 के ब्लाइंड मर्डर केस में फरार अंताज अंसारी को दिल्ली पुलिस ने पंजाब से अरेस्ट किया. हत्या के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी.

दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में साल 2016 में हुए एक ब्लाइंड मर्डर के फरार आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पंजाब से अरेस्ट कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंताज अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराए पर रहने वाले रहीम उर्फ सलमान की बेरहमी से हत्या की थी.

हत्या के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी. 27 नवंबर 2016 को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मोहन गार्डन में एक अधजला डेडबॉडी पुलिस को मिला था, जिसका चेहरा पूरी तरह से जल चुका था. बॉडी को कंबल में लपेटकर बिजली के तारों से बांधा गया था.

शरीर पर चोटों के गंभीर निशान भी पाए गए 

शरीर पर चोटों के गंभीर निशान भी पाए गए थे. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था. डेड बॉडी की पहचान काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो पाई थी.

दिल्ली पुलिस से पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि अंताज, रहीम उर्फ सलमान के घर में किराए पर रह रहा था.  25-26 नवंबर 2016 की रात को अंताज, रहीम और देवेंद्र उर्फ छोटा बल्ले शराब पी रहे थे, तभी आपस में झगड़ा हो गया.

आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा

गुस्से में आकर दोनों ने रहीम की लोहे की रॉड, ईंट और चाकू से हत्या कर दी. बाद में शव को सुनसान जगह फेंक दिया और सबूत मिटाने के लिए आग के हवाले कर दिया. मर्डर करने के बाद अंताज असम भाग गया था और लंबे समय तक फरार रहा. कोर्ट में उसे 2016 में भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था.

पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और भेष भी बदल चुका था. आरोपी हाल ही में दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की फिराक में वापस आया था.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का किया था गठन

25 जुलाई को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक खुफिया जानकारी मिली कि अंताज पंजाब के सांस नगर इलाके में अपने किसी सहयोगी से मिलने आने वाला है. उसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया.

टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए उसका लोकेशन ट्रेस किया और प्लान बनाकर उसे आरके गेस्ट हाउस के पास से अरेस्ट कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अंताज और उसके साथी देवेंद्र और छोटा पहले भी पुलिस के साथ मुठभेड़ कर चुके हैं.

आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज

21 दिसंबर 2016 को दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर पिस्टल तानी थी, लेकिन उन्हें हथियारों सहित पकड़ लिया गया थाइस मामले में भी उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फरार रहते हुए कोर्ट की कार्यवाही से बचने वाले अंताज को अब दो मामलों मर्डर और आर्म्स एक्ट में दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा.दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब उसके पुराने अपराधों का पूरा लेखा-जोखा कोर्ट में पेश किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget