एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: दिल्ली के स्कूल में 8 साल के बच्चे के गुप्तांग को धागे से बांधा, दूसरे क्लास के छात्रों पर आरोप

Delhi News: पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि अभी तक गुप्तांग पर धागा बांधने का मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि बच्चा आरोपी की पहचान नहीं कर पा रहा है. हम कानूनी राय भी ले रहे हैं.

Delhi Crime: दिल्ली के किदवई नगर (Kidwai Nagar) क्षेत्र में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के एक स्कूल में छात्रों के एक समूह ने दूसरी कक्षा के एक छात्र के गुप्तांग पर कथित तौर पर एक धागा बांध दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक मामला बुधवार को तब सामने आया, जब आठ साल का बच्चा अपने घर पर नहा रहा था. उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए और उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया.

माता-पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे के गुप्तांग पर उसके सहपाठियों ने नायलॉन जैसा धागा बांध दिया. पुलिस ने कहा, "बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी निगरानी में है." पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, "8 साल का यह बच्चा किदवई नगर स्थित अटल आदर्श स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है. स्कूल में बच्चे के गुप्तांग पर एक नाइलोन टाइप का धागा उसके साथी छात्रों द्वारा बांधा गया था और उसकी जांच की गई थी. बच्चे के माता-पिता द्वारा 28 दिसंबर को उसे नहलाने के दौरान इसका पता चला, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आई."

आरोपी को करना होगा किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश
उन्होंने कहा, "हमने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है, क्योंकि बच्चा अन्य बच्चों की पहचान नहीं कर पा रहा है. हम मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं. हम घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे." अधिकारी ने कहा कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश है, लेकिन कुछ बच्चे शनिवार को वापस आएंगे. उन्होंने कहा कि क्योंकि आरोपी भी बच्चे हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करना होगा. एनडीएमसी अधिकारी ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है. हमारे लिए इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा."

ये भी पढ़ें- New Year 2023: दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में नए साल पर ग्राहकों के लिए विशेष तोहफा, मिल रहा 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget