एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इतने करोड़ की चरस के साथ तीन नेपाली नागरिक समेत पांच गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 3 नेपाली नागरिक हैं. उनके पास से 15 किलोग्राम चरस बरामद की गई है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 15 किलोग्राम चरस बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल का एक व्यक्ति मजनू का टीला क्षेत्र में एक स्थानीय तस्कर को चरस की आपूर्ति कर रहा है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने एक छात्रावास पर छापा मारा और नेपाल के नागरिक प्रेम थापा तथा दिल्ली निवासी मोहम्मद जमील को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी के अनुसार उनके पास से कम से कम 1.1 किलोग्राम चरस बरामद की गई. उन्होंने बताया कि जांच में बड़े नेटवर्क का पता चला जिसके बाद एक अन्य नेपाली नागरिक गंगा गुरुंग थापा को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 712 ग्राम चरस बरामद की गई. अधिकारी ने बताया कि गंगा के आवास से 13.7 किलोग्राम चरस बरामद की गई.

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के कसोल निवासी नेपाली नागरिक अंकित बुद्धा को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान मुख्य आपूर्तिकर्ता के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया जो फरीदाबाद में नशेड़ियों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रेम, गंगा और अंकित से चरस खरीदता था और उसे दिल्ली-एनसीआर में बेचता था. नेपाल से चरस लाने में गंगा की अहम भूमिका थी, जबकि प्रदीप स्थानीय वितरक था.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल...', पदयात्रा के दौरान CM आतिशी का विरोधी पार्टी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget