एक्सप्लोरर

'बीजेपी वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल...', पदयात्रा के दौरान CM आतिशी का विरोधी पार्टी पर हमला

Delhi Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जहां जाते है, वहां उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम होता है क्योंकि जनता उनसे प्यार करती है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुटी है. सीएम आतिशी ने कालकाजी पदयात्रा के दौरान संबोधन में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां स्थिति खराब है. बीजेपी वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल रेवड़ी बांटता है. लेकिन केजरीवाल की वजह से आज गरीब का बच्चा भी अफसर बन रहा है.

आम आदमी पार्टी की नेता और सीएम आतिशी ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल जहां जाते है वहां उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम क्यों होता है? क्योंकि दिल्ली की जनता उनसे प्यार करती हैं, उन्हें अपना बेटा मानती है. केजरीवाल से पहले पार्टियां आती थी जाती थी. दिल्ली में पहले घंटों के पॉवर कट लगता था. अब केजरीवाल के आने से 24 घंटे बिजली आती है.''

आतिशी ने दूसरे प्रदेश में बीजेपी की सरकार को घेरा

उन्होंने दूसरे प्रदेशों में बीजेपी की सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली नहीं है. हरियाणा में भी 24 घंटे बिजली नहीं आती है. केवल दिल्ली ही एक राज्य है, जहां तपती गर्मी में भी 24 घंटे बिजली आती है. पहले पानी टैंकरों के पीछे झगड़े होते थे, अब नहीं होता. अरविंद केजरीवाल की सरकार फिर से आएगी तो पानी का बिल भी माफ़ हो जाएगा. उनकी सरकार आएगी तो पानी का बिल जीरो रहेगा.

मोहल्ला क्लिनिक में दवाई और इलाज केजरीवाल ने फ्री किया-आतिशी

उन्होंने कहा, ''मोहल्ला क्लिनिक में दवाई और इलाज केजरीवाल ने फ्री कर दिया. दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में जाइए कितने का भी इलाज हो 500 हो या 5 लाख का इलाज हो, वो फ्री होगा. डीटीसी बस फ्री, एसी बस फ्री. हरियाणा में गुरुग्राम में एसी बस में एक तरफ़ का किराया 50 रुपया लगता है और दिल्ली में जीरो. एक और रेवड़ी भी केजरीवाल की तरफ़ से आने वाली है. दिल्ली में हर महिला जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, उनके खाते में महीने में हजार रुपये आएंगे.''

बता दें कि दिल्ली में दिल्ली में अगले साल यानी 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्रमशः 67 और 62 सीट जीती थीं.

ये भी पढ़ें:

'अमित शाह ने दिल्ली वालों को संदेश दिया कि...', नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget