एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, विदेश से ड्रग्स की खेप मंगवाने वाले 3 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 3 शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, ये तस्कर भारत में ड्रग्स की खेप मंगवाने के लिए डॉर्क नेट का इस्तेमाल कर रहे थे.

Delhi News: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने 3 ऐसे शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो भारत में ड्रग्स की खेप मंगवाने के लिए डॉर्क नेट का इस्तेमाल कर रहे थे. ड्रग की ये खेप कनाडा (Canada) से कुरियर के जरिए मंगवाई जा रही थी. पुलिस ने इनके पास से ड्रग्स (Drugs) की बड़ी खेप भी बरामद की है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स की पेमेंट बिटकॉइन (Bitcoin) के जरिए की जा रही थी. एक ऐसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था जिसकी चैट 3 दिन के अंदर ऑटोमेटिक डिलीट हो जाती थी. 

क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि इस गैंग के सरगना प्रियांश के साथ साथ उसके 2 और साथियों करण और संजीव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का सरगना प्रियांश है, जो बी-टेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट है. आलोक कुमार के मुताबिक, ड्रग्स कनाडा में ऐसे पैक किया जाता था कि वो स्कैनर में पकड़ में नहीं आती थी. दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग हिंदुस्तान में ड्रग्स की खेप मंगवाने के लिए डार्क नेट का इस्तेमाल कर रहे है इतना ही नहीं जानकारी यह भी थी कि ड्रग्स की ये खेप कनाडा से मंगवाई जा रही है और उसे भारत में बेचा जा रहा है क्राइम ब्रांच की टीम ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली और ड्रग्स के इन सौदागरों की तलाश में जुट गई. जॉइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि डार्क नेट पर कोई भी अपराधी हो वो बड़े ही शातिर अपराधी होते हैं. डार्क नेट एक ऐसा जरिया है, जिसमें करीब 50 से ज्यादा लेयर से होकर गुजरना पड़ता है. तब जाकर कही आपस में बात हो पाती है. इतना ही नहीं डॉर्क नेट पर अधिकतर पेमेंट बिटकॉइन के जरिए की जाती है. इसी वजह से इनको ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. ये तीनों शातिर भी ऐसा ही कर रहे थे. 

क्राइम ब्रांच की टीम को मिली मामले की जानकारी 

जब क्राइम ब्रांच की टीम को यह जानकारी मिली कि यह तीनों शातिर अपराधी एक एप्लीकेशन के जरिए कनाडा में बैठे ड्रग तस्करों के संपर्क में है. इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम ने इन पर नजर रखना शुरू कर दिया. क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली की इन शातिर अपराधियों ने डार्क नेट के जरिए कनाडा में बैठे ड्रग डीलर को ड्रग्स की एक बड़ी खेप का आर्डर किया है. जैसे ही ड्रग्स के खेत हिंदुस्तान में डिलीवर हुई पुलिस ने रेड करके इन तीनों शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.  दरअसल, इन शातिर अपराधियों ने पहले विदेश में बैठे ड्रग्स के बड़े डीलरों से वाईकल एप के जरिए संपर्क किया. इसके बाद इनकी कनाडा में बैठे ड्रग्स माफियाओं से बातचीत शुरू हुई. ये सारी बातचीत डॉर्क नेट के जरिए हो रही थी. जब डील पक्की हो गई तो बिटकॉइन के जरिए पैसे दे दिए गए. 

विदेश से मंगाकर महंगे दामों में बेचा जा रहा था ड्रग्स 

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, यह लोग विदेश से ड्रग्स मंगाकर यहां महंगे दामों में बेच रहे थे. इतना ही नहीं, क्राइम ब्रांच की टीम को यह भी जानकारी मिली है कि दिल्ली में इनके कुछ क्लाइंट भी मौजूद हैं, जिनका फिलहाल पता किया जा रहा है. क्राइम ब्रांच को यह भी अंदेशा है कि इन शातिर ड्रग्स तस्करों ने पिछले साल भी डार्क नेट के जरिए विदेश से ड्रग्स की बड़ी खेप मंगवाई थी. इतना ही नहीं, पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि ड्रग्स की पैकिंग को कुछ इस तरह से किया जाता था कि वह एयरपोर्ट के स्केनर में डब्बे के अंदर नजर नहीं आती थी. अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आखिरकार यह लोग कब से इस धंधे से जुड़े हुए हैं और अब तक कितनी ड्रग्स को विदेश से मंगा कर सप्लाई कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें :-

Delhi News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Yamuna’s Toxic Foam: यमुना के जहरीले झाग को रोकने के लिए कवायद जारी, पानी छिड़क रहा है दिल्ली जल बोर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget