एक्सप्लोरर

Durga Puja 2022: दिल्ली के CR पार्क में दुर्गा पूजा की होगी धूम, आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर सज रहा पंडाल

चित्तरंजन पार्क के दुर्गा पूजा पांडाल के कोषाध्यक्ष आशीष शोम ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के 47 वें वर्ष का जश्न मनाया जाएगा. इस बार थीम आजादी का अमृत महोत्सव है और पंडाल के ऊपर एक बड़ा झंडा लगेगा.

Durga Puja 2022: कोविड (Covid-19) महामारी के दो साल बाद एक बार फिर दिल्ली (Delhi) में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है. ऐसे में अपने दुर्गा पूजा समारोहों के लिए जाना जाने वाला मिनी बंगाल चित्तरंजन पार्क में भी पुराना उत्साह वापस आ गया है. यहां बड़े-बड़े मां दुर्गा पंडालों से लेकर सुगंधित व्यंजनों तक त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं और भक्त महामारी के पहले की तरह ही दुर्गा पूजा मनाने के लिए तैयार हैं.

आजादी का अमृत महोत्सव थीम
पांडाल के कोषाध्यक्ष आशीष शोम ने बताया कि हम इस बार दुर्गा पूजा के 47 वें वर्ष का जश्न मनाने जा रहे हैं. कोविड-19 के कारण पिछले दो सालों में हम सही तरीके से एक भी दुर्गा पूजा नहीं कर सके. इस साल हम 2019 की तरह ही वापस आ रहे हैं. इस साल हमारी थीम है आजादी का अमृत महोत्सव और पंडाल के ऊपर एक बड़ा झंडा होगा. हम मनोरंजन के उद्देश्य से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे. वहीं इस साल कोविड की वजह से चंदा बहुत ज्यादा नहीं एकत्रित हो पाया है. इसलिए हम इन आयोजनों पर बहुत अधिक पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं. इस बार 'ढाकी' पारंपरिक ढोल वादक सीआर पार्क में वापस देखे जा सकते हैं.

कोविड के सभी प्रोटोकॉल होंगे फॉलो
सीआर पार्क के समिति सदस्य पार्थ बनर्जी ने कहा इस साल हमें पुलिस द्वारा सलाह दी गई है कि अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी बड़ी हस्ती को आमंत्रित न करें. पिछले साल कोविड के कारण दुर्गा पूजा बहुत छोटे समारोह में किए गए थे. हमें सभी प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है. इस साल पिछले दो साल की तरह कोई पाबंदी नहीं है लेकिन यह 2 साल बाद मनाया जा रहा है इसलिए इस बार भीड़ बड़ी होने वाली है तो सावधानी रखना जरुरी है. पहले हमारे पास हर दिन एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ होती थी. वहीं इस साल भीड़ और बढ़ने की संभावना है. हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं. हमारे पास अपने बाउंसर और पुलिस सहायता है. 

मां दुर्गा आती हैं धरती पर
दुर्गा पूजा एक हिंदू त्योहार है जिसे दुर्गोत्सव या शारोडोत्सव के रूप में भी जाना जाता है. वर्षों से दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बन गई है. वहीं पौराणिक कथाओं में यह माना जाता है कि देवी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए इस समय धरती पर आती हैं. बंगाली समुदाय के लिए दुर्गा पूजा सबसे बड़ा त्योहार है. इस वर्ष महाषष्ठी 1 अक्टूबर और विजयादशमी 5 अक्टूबर को पड़ रही है. दुर्गा पूजा का महत्व धर्म से परे है और करुणा, भाईचारे, मानवता, कला और संस्कृति के उत्सव के रूप में प्रतिष्ठित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget