एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में आज कोरोना के 25 हजार से कम मामले, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नई पाबंदियों पर किया ये बड़ा दावा

Covid-19 In Delhi: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा गुरुवार को अब तक के सबसे ज्यादा केस सामने आये थे. पॉजिटिविटी रेट भी करीब 30% के आसपास थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi News) में शुक्रवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण (Covid 19 In Delhi) के 25 हजार से कम मामले आएंगे. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने ये जानकारी दी है.

उन्होंने बताया है कि गुरुवार को दिल्ली में 28,867 मामले आए थे लेकिन शुक्रवार को 25,000 से कम नए केस पाए जाने के आसार हैं. जैन ने कहा कि कल (गुरुवार को) अब तक के सबसे ज्यादा केस सामने आये. पॉजिटिविटी रेट भी करीब 30% के आसपास थी. अब जब ऑल टाइम हाई केस आ चुके है तो हम ये मान के चल रहे हैं कि अब केस कम आने चाहिये.

मंत्री ने कहा कि मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या स्थिर हो रही है. जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से जितने भी लोगों की मौत हुई है, वह पहले से किसी ना किसी बीमारी की चपेट में थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल 13,000 बेड खाली हैं. जैन ने यह भी जानकारी दी कि हाल में दिनों में कोरोना से मारे गए लोगों में से 75 फीसदी ने वैक्सीनेशन नहीं कराया था.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में पिछले 5 दिन से मरीजों के भर्ती होने की रफ्तार रुक गई है. अब उतने ही मरीज भर्ती हो रहे हैं जितने 5 दिन पहले हो रहे थे. 1, 5000 मामलों पर भी उतने ही मरीज भर्ती हो रहे थे. 28, 000 मामलों पर भी भी उतने ही मरीज अस्पताल आ रहे हैं. यह सकारात्मक संकेत हैं. टीकाकरण के मुद्दे पर जैन ने कहा कि अब तक पहली डोज 100% लोगों को लग चुकी है. दूसरी डोज में वेटिंग है. अब आप किसी को मजबूर नहीं कर सकते कि अगर उनकी 3 महीने की वेटिंग है, 1 महीने की वेटिंग है तो वह जल्दी वैक्सीन लगवा लें. जिसका भी टाइम पूरा हो रहा है वे लोग टीका लगवा रहे है. मुझे लगता है अगले आने वाले 2 से ढाई महीनों में वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा.

दिल्ली में बंद कराया गया बाजार
दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों पर जैन ने कहा कि जो संकेत मिल रहे है उससे लगता है कि 2-3 दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी. मुझे लगता है कि मामले अगर कम होते हैं तो पाबंदी बढ़ाने की जरूरत है ही नही.

दूसरी ओर दिल्ली कोरोना के घटते-बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन नियमों को सख्ती से लागू कर रही है. अधिकारियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल और नियमों का उल्लंघन करते हुए करावल नगर में कालीघाट बाजार को बंद कर दिया है. प्रशासन ने कहा है कि यह दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि दुकानदार और आम जनता कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन नहीं कर रहे थे. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live
Shahdara Fire Breaking: MCD की डंपिंग में लगी आग, धू-धू कर जलीं कारें! | Delhi | ABP News
Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
Liver Cancer Symptoms: शरीर के इन 4 बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर के खतरे के संकेत
शरीर के इन 4 बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर के खतरे के संकेत
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, जानें यहां से आपको क्या-क्या मिलेंगी जानकारी?
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, जानें यहां से आपको क्या-क्या मिलेंगी जानकारी?
Embed widget