एक्सप्लोरर

Delhi Coronavirus: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, बसों और मेट्रो को लेकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में बस और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के इसके अंदर यात्रा नहीं की जा सकेगी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी.

Delhi Government Corona Guideline: दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. इस बैठक में एक बड़ा ऐलान करते हुए सरकार ने कहा है कि दिल्ली में बस और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के इसके अंदर यात्रा नहीं की जा सकेगी. बता दें कि बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशनों पर लगी लंबी लाइन और भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

मामले पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक में हुए फैसले के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस फैसले के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही कई और फैसले भी लिए गए हैं.

दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लागू किए जाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही डीडीएमए की बैठक में ये फैसला भी लिया गया है कि  सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करें. इसके अलावा, निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.

दिल्ली में 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए सामने

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में  कुल 4099 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 6.46% (Corona Positivity Rate) हो गई हैं.  इसी के साथ पूरे देश में कोरोना केस के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का कहना है कि इन केसों में आए उछाल की मुख्य वजह ओमिक्रोन वायरस (Omicron Virus) है. दिल्ली में करीब 84 फीसदी मामले ओमिक्रोन के है.

यह भी पढ़ें-

Delhi Teachers University Bill: शिक्षकों की शिक्षा के लिए दिल्ली विधानसभा में बिल पेश, मनीष सिसोदिया ने बताई ये खास बातें

Delhi Airport: फ्लाइट छूट जाने के बहाने लोगों से ऐंठता था पैसे, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा यात्रियों को ठगने वाला युवक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget