एक्सप्लोरर

Delhi Corona Cases: दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 10 में कोरोना केस में भारी उछाल, कंटेनमेंट जोन की संख्या में 50% का इजाफा

Delhi Corona News: दिल्ली में अगस्त के महीनों में कारोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है, राजधानी में अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में ही कोरोना के 19,760 केस दर्ज किए गए हैं.

Delhi Corona Case: राजधानी दिल्ली में अगस्त के महीने में कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है. दिल्ली में अगस्त महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 19,760 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या में करीब 50 फीसदी का इजाफा हुआ है. दिल्ली में एक अगस्त को कोविड के 822 मामले मिले थे तथा संक्रमण दर 11.41 फीसदी थी जबकि दो लोगों की मौत हुई थी. दो अगस्त को दैनिक मामले 1506 आए थे और तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई थी, आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 10.63 फीसदी थी.

इसके बाद तीन अगस्त को मामलों की संख्या दो हजार के पार चली गई थी और तब से आठ अगस्त को छोड़कर रोज़ाना दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर भी 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है. संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में पहले की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में बुधवार को कोविड के 2146 मामले मिले थे जो 180 दिन में सर्वाधिक थे तथा संक्रमण दर 17.83 फीसदी थी और आठ संक्रमितों की मौत हुई थी. राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी. नौ अगस्त को दिल्ली में 2495 मामले मिले और संक्रमण दर 15.41 फीसदी थी तथा सात लोगों की जान गई थी.

Delhi Mask Fine: दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर 500 जुर्माना, क्या कार के अंदर भी लगाना है अनिवार्य? यहां जानें
 
वहीं आठ आगस्त को 1372 मामले मिले थे, छह संक्रमितों की जान गई थी और संक्रमण दर 17.85 फीसदी थी जो 21 जनवरी के बाद सर्वाधिक थी। 21 जनवरी को संक्रमण दर 18.04 थी. दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है जबकि एक अगस्त को 4274 लोग अपना इलाज करा रहे थे. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कारण एक से 10 अगस्त के बीच 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिन में कोरोना वायरस ने 14 लोगों की जान ली थी, यानी महामारी के कारण मौत होने के मामले में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या एक अगस्त 173 थी जो 10 अगस्त को बढ़कर 259 हो गई है. 10 अगस्त को 5549 मरीज घर में पृथक-वास में थे जबकि एक अगस्त को इनकी संख्या 3161 थी. दिल्ली में बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 19,75,540 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 26,351 हो गई है.

शहीद बलदेव सिंह के परिवार से मिले BJP नेता गौरव भाटिया, लोगों से मदद की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget