एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में मिले कोरोना के 11 और मामले, अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

Delhi Corona Cases: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) ने बताया कि देश की राजधानी में अब कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 2,007,199 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 26,521 पर बरकरार है.

Corona Cases in Delhi: दिल्ली में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 11 नए मामले मिले और संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत रही. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) ने ये आंकड़े जारी किए. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना से किसी की मौत की खबर नहीं है. इससे पहले बुधवार को यहां कोरोनावायरस के 13 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.33 फीसद रही थी. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.44 फीसद रही थी.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में अब कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 2,007,199 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 26,521 पर बरकरार है. फिलहाल यहां 35 मरीज उपचाराधीन हैं. गौरतलब है कि नवंबर से ही कोरोनावायरस के दैनिक मामलों की संख्या 20 से कम और संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है. दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार को 39 से घटकर 35 रह गई थी. दिल्ली में 0.19 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ पांच मामले दर्ज हुए और 21 दिसंबर को एक मौत हुई थी. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने 23 से 25 दिसंबर तक कोविड बुलेटिन जारी नहीं किया था.

इतने लाख लोग लगवा चुके हैं प्रिकॉशन डोज 
इस बीच कोरोनावायरस के फिर से फैलने की चिंताओं के बीच दिल्ली में प्रिकॉशन डोज लगवाने की रफ्तार बढ़ गई है. पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह हर दिन दोगुने प्रिकॉशन डोज लगने लगे हैं. दिल्ली सरकार के 28 दिसंबर के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बुधवार को 1,100, मंगलवार को 1,179 और सोमवार को 563 प्रिकॉशन डोज लगाई गई. वहीं 20 दिसंबर से पहले इस महीने ज्यादातर दिन रोजाना 500 से कम ही कोरोना टीके की एहतियाती खुराक लग रही थी. दिल्ली में 28 दिसंबर तक कोरोना की 33,60,043 एहतियाती खुराक लग चुकी हैं. कुल कोरोना टीकों की संख्या 3,73,55,640 है. इनमें से 1,82,90,827 टीके की पहली खुराक और 1,57,04,770 टीके की दूसरी खुराक हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली: नए साल को लेकर सजे रेस्टोरेंट और डिगिंग कैफे, 3 साल बाद बंपर कमाई की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget