एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने बनाया नया प्लान, जमीन से जुड़े चेहरों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी. कांग्रेस आने वाले दिनों में बीजेपी को जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए मजबूर करेगी.

Delhi Congress News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में लगातार तीसरी बार खाता ना खोल पाने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को हार से बड़ा झटका लगा है. यही वजह है कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए  पार्टी के नेता अभी से जुट गए हैं. इस रणनीति के तहत दिल्ली कांग्रेस ने ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी की नियमित बैठक फिर से शुरू कर दी है.

बीते 2 मार्च को 258 ब्लॉक और गुरुवार को दिल्ली के 14 जिलों में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. साथ ही इन बैठकों में पूर्व सांसदों, दिल्ली के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, पूर्व और वर्तमान नगर निगम पार्षदों और पदाधिकारियों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया.

पार्टी को पहले की स्थिति में लाने पर जोर

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मासिक ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकें फिर से शुरू होने से राजधानी में जमीनी स्तर पर पार्टी को पुनर्जीवित किया जा सकेगा. देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों के कारण पिछले कुछ महीनों से बैठकें नहीं हो पाई थीं, लेकिन फिर से बैठक शुरू होने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया उत्साहजनक देखने को मिली है.

संगठन में बदलाव के संकेत

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों में दिए गए सुझावों एवं विचारों को ध्यान में रखते हुए पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी. पार्टी जब जमीनी स्तर पर पार्टी को पुनर्जीवित करने के अभियान पर निकलेगी तो हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान संगठन की ताकत एवं कमजोरियों पर ध्यान दिया जाएगा. पार्टी को मजबूत करने के लिए जहां भी जरूरी होगा, बदलाव किए जाएंगे.

दिल्ली की नई सरकार बीजेपी को घेरने की रणनीति को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नया खाका पेश किया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्षी पार्टी के रूप में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने और विकास कार्यों को फिर से शुरू करने में असफल रहने पर जनता की आवाज बुलंद करेगी.

कांग्रेस जनता की आवाज को करेगी बुलंद

दिल्ली की जनता को हम बीजेपी सरकार को खोखले भाषणों के भरोसे नहीं छोड़ेंगे बल्कि उनकी आवाज को बुलंद करेंगे. जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए बीजेपी को मजबूर किया जाएगा. सबसे पहले सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार राजधानी की प्रत्येक महिला के खाते में हर महीने 2500 रूपए जमा करने और रुकी हुई जनकल्याणकारी पेंशनों का वितरण फिर से बहाल कराने का काम कांग्रेस करेगी.

पंजाब में अरविंद केजरीवाल को वीवीआईपी ट्रीटमेंट पर BJP ने उठाए सवाल, लगाए ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget