एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे देवेंद्र यादव, बनाया बड़ा प्लान, किसकी बढ़ाएंगे टेंशन?

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए राजीव भवन में बैठक की. देवेंद्र यादव की अगुआई में हुई बैठक में AAP और BJP पर निशाना भी साधा गया.

Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुआई में प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बड़ी बैठक हुईं. इनमें लोकसभा और जिला पर्यवेक्षकों से लेकर कार्यकारिणी तक शामिल हुई. पार्टी का मकसद है कि संगठन को बूथ स्तर तक ले जाया जाए और आम लोगों तक पहुंच बढ़ाई जाए. इस बीच, आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला गया.

देवेंद्र यादव ने कहा, "लोकसभा पर्यवेक्षक अब हर इलाके में जाकर पुराने-नए नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. जिला और ब्लॉक स्तर पर काम की समीक्षा करेंगे और पार्टी की हालत का जायजा लेंगे. अगर कहीं कुछ बदलने की जरूरत दिखी, तो अपनी रिपोर्ट देंगे."

वहीं, जिला पर्यवेक्षकों को बूथ स्तर तक कमेटी बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई. हर महीने जिला-ब्लॉक स्तर पर बैठकें होंगी और उनकी रिपोर्ट 3-5 दिन में प्रदेश कार्यालय में जमा करानी होगी. उन्होंने ये भी बताया कि 27 अप्रैल तक हर पर्यवेक्षक को अपने इलाके में दो उपाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव और एक सोशल मीडिया साथी के नाम देने होंगे. साथ ही, घर-घर प्रचार, धरना-प्रदर्शन और इलाके के बड़े मुद्दों पर मासिक प्लान तैयार किया जाएगा.

पार्टी विरोधियों पर सख्ती, मेहनती को मौका

देवेंद्र यादव ने साफ कहा, "जो लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, चाहे वो प्रदेश, जिला या ब्लॉक स्तर पर हों, उनकी पहचान होगी और उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. लेकिन, जो मेहनत से पार्टी के लिए खड़े हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा. बैठक में ये तय हुआ कि संगठन को मजबूत करने के लिए सच्चे कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी."

25 अप्रैल को BJP हेडक्वार्टर तक मार्च

कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ अभियान’ भी जोरों पर है. इसके तहत 25 अप्रैल को दिल्ली में BJP मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. देवेंद्र यादव ने कहा, "ये अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का हिस्सा है 3 से 10 मई तक जिला स्तर पर, 11 से 17 मई तक विधानसभाओं में रैलियां होंगी. फिर 20 से 30 मई तक घर-घर संपर्क कर जनता से महंगाई, बेरोजगारी, अधिकार और जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर बात होगी."

AAP और BJP की पर हमला

देवेंद्र यादव ने दिल्ली नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "AAP ने निगम चुनाव में जनता से सत्ता मांगी थी. जनता ने उन्हें बहुमत दिया, लेकिन अब वो मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव से भाग रहे हैं. ये साफ दिखाता है कि AAP और BJP में सांठगांठ है." उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर अपने उम्मीदवारों का नामांकन करवाई है, भले ही बहुमत न हो. साथ ही, सभी पार्षदों से अपील की कि वो कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त करें.

बैठक में देवेंद्र यादव के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सह-प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ, डॉ. नरेंद्र नाथ, मंगतराम सिंघल, मनीष चतरथ, कम्युनिकेशन चेयरमैन अनिल भारद्वाज और AICC सचिव मनोज यादव, सुशांत मिश्रा जैसे बड़े नेता शामिल हुए. लोकसभा-जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

कांग्रेस का पूरा फोकस अब संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाने पर है. ‘संगठन सृजन अभियान’ के जरिए पार्टी बूथ स्तर तक अपनी टीम तैयार कर रही है. साथ ही, AAP-BJP की नाकामियों को उजागर कर दिल्ली की जनता को साथ लाने की कोशिश में जुटी है. देखना होगा कि ये प्लान कितना कामयाब होता है!

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 70 साल से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड कब बनेगा? नोट कर लें रजिस्ट्रेशन की डेट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget