एक्सप्लोरर

दिल्ली में पानी और सीवर शुल्क बढ़ाने पर कांग्रेस का हमला, देवेन्द्र यादव बोले, 'गैरकानूनी बोरिंग कर...'

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने BJP पर पानी और सीवर शुल्क बढ़ाकर जनता पर बोझ डालने का आरोप लगाया. उन्होंने पुराने बिल माफ करने और टैंकर माफिया पर कार्रवाई की भी मांग की है.

Delhi Congress News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) ने एक बार फिर BJP सरकार पर आरोप लगाया है.  उनका कहना है कि BJP पानी और सीवर की समस्याओं को हल करने की बजाय जनता पर अतिरिक्त करों का बोझ डाल रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने पानी और सीवर कनेक्शन के इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान होगा.

उनका मानना है कि नई दरों के अनुसार, ए.बी. ग्रुप कॉलोनियों में पानी कनेक्शन शुल्क ₹243.11 से बढ़ाकर ₹255.27 प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है. इसी तरह, अन्य कॉलोनियों में भी शुल्क में वृद्धि हुई है. सीवर कनेक्शन के लिए भी दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे आम जनता को और ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. व्यावसायिक और इंस्टीट्यूशनल श्रेणियों में भी शुल्क में वृद्धि की गई है.

बढ़े हुए पानी के बिल माफ करने की मांग
यादव ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में नागरिकों के अनाप-शनाप बढ़े हुए पानी के बिल लंबित हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार ने जारी किया था. उन्होंने मांग की कि बीजेपी सरकार एमनेस्टी योजना लाकर पुराने बिल माफ करे और अनधिकृत जल कनेक्शनों को नियमित करे.

गर्मी में पानी संकट पर सरकार का कोई रोडमैप नहीं- यादव
उन्होंने दावा किया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन बीजेपी सरकार के पास पानी संकट को दूर करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है. यादव ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी से लोगों को परेशानी होगी और सरकार पिछली सरकार पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करेगी. साथ ही, सीवर की समस्या भी विकराल रूप धारण कर सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति पैदा होगी.

गैरकानूनी बोरिंग और टैंकर माफिया पर चुप्पी- यादव
यादव ने आरोप लगाया कि यमुना रिवर बेड से गैरकानूनी बोरिंग कर पानी बेचा जा रहा है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने मांग की कि गैरकानूनी बोरिंग और टैंकर माफिया की विस्तृत जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि इस घोटाले में कौन-कौन शामिल है.

कांग्रेस नेता की मांग है कि सरकार जनता को राहत देने के लिए एमनेस्टी योजना लाए, पुराने बढ़े हुए बिल माफ करे और गैरकानूनी बोरिंग व टैंकर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. अब यह देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget