एक्सप्लोरर

'दिल्ली का बेटा बताने वाले यह नहीं बताते कि...' देवेंद्र यादव ने AAP पर साधा निशाना, BJP को लेकर क्या बोले?

Devendra Yadav News: देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर भी वार करते हुए कहा कि दिल्ली ने तीन बार भाजपाई सांसद चुने हैं लेकिन सिवाय आरोप प्रत्यारोप के वह कोई और काम नहीं करते.

Delhi Politics: न्याय रथ के बाद अब  दिल्ली न्याय यात्रा उसी का अगला और एक बड़ा संस्करण है. हाल ही में शुरू हुई दिल्ली न्याय यात्रा ने अपने दूसरे चरण और छठे दिन में ही जुटी भारी भीड़ कुछ बदले हुए संकेत दे रही है. कल करावल नगर जिले की गोकुलपुर, मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभाओं से गुजरी यात्रा को जन समर्थन मिलता देख दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के चेहरे पर एक अलग ही रौनक नजर आ रही थी. 

गोकुलपुर विधान सभा पहुंचने पर क्षेत्र के लोगो ने देवेंद्र यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रूप में रणदीप सुरजेवाला ने पहुंचकर लोगों में जोश भरने का काम किया. पूर्व विधायक हसन अहमद और करावलनगर जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज डॉ पीके मिश्रा व लक्ष्मण रावत ने दोनों नेताओं का फूल मालाओं और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया. 

सभी नेताओं ने रास्ते भर अलग-अलग जगहों पर रुककर, कामगार, मजदूर और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर लोगों को उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के धरातल पर रखी गई बुनियाद अंदर से खोखली होती है जो आम आदमी पार्टी के पिछले 11 वर्षों के काम काज के रूप में दिखाई दे रही है. महिलाओं को फ्री बस टिकट की बात करने वाले विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन पर कन्नी काट जाते हैं. 

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली का बेटा बताने वाले यह नहीं बताते कि पिछले 7 वर्षों से दिल्लीवासियों के राशनकार्ड क्यों नहीं बन रहे? फ्री पानी देने का ढोल पीटने वाले यह नहीं बताएंगे कि गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई क्यों की जा रही है? बाढ़ आने से जान जाने की घटनाएं सब सुनते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि नाली और नाले की सफाई न होने के कारण हुए जल जमाव से 30 से ज्यादा मौतें हो गई. अगर यही गुड गवर्नेंस है तो हमें यह सरकार नहीं चाहिए. 

देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली ने तीन बार भाजपाई सांसद चुने हैं लेकिन सिवाय आरोप प्रत्यारोप के वह कोई और काम नहीं करते. जब भी दिल्ली को उनकी जरूरत पड़ी है वह नदारद रहे हैं फिर वह चाहे कोरोना काल रहा हो या फिर जल जमाव से ही मौतों का समय रहा हो. लेकिन इन दोनों ही पार्टियों से परेशान दिल्ली आज बदलाव मांग रही है और आप सभी का इतना प्यार देना यह बयां कर रहा है कि यह बदलाव होकर रहेगा.

हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होना है इसलिए हर राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget