एक्सप्लोरर

केजरीवाल के नए आवास पर छिड़ी बहस, BJP ने याद दिलाया 7 जून 2013 का वादा, कांग्रेस ने भी किया तंज

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है और वे पांच फिरोजशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं. इस पर दिल्ली कांग्रेस और बीजेपी का बयान सामने आया है.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया और वे अपने पूरे परिवार के साथ पांच फिरोजशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं. वे पंजाब से आप के राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल को आवंटित आवास में शिफ्ट हुए हैं, जहां वे सांसद को मिलने वाली सारी सुविधाओं का उपभोग कर पाएंगे. इसे लेकर दिल्ली कांग्रेस और बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हमला बोला है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ''सरकारी बंगला, सुरक्षा और सरकारी स्टॉफ न लेने की दुहाई देने वाले अरविंद केजरीवाल एक शीश महल से निकल कर नई दिल्ली के दूसरे सरकारी महल 5 फिरोजशाह रोड में रहेंगे''. 

देवेंद्र यादव ने कहा, ''मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल को भगवान बनाने की नौंटकी कर रहे थे कि अब केजरीवाल आम आदमी के बीच रहेंगे. लेकिन सच्चाई तो यह है कि उनका शीश महल का मोह खत्म होने वाला नहीं है. जनता के बीच जनता की अदालत लगाने वाले केजरीवाल एक बार फिर जनता की पहुंच से दूर हो गए हैं''.

देवेंद्र यादव ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के पास उनके राज्यसभा सांसदों के सरकारी आवास की सुविधा थी तब सरकार के पार्टी मुखिया होने के नाम पर आवंटन का ढ़ोंग क्यों रचा. क्यों दिल्ली की जनता को भ्रमित करने और उनसे सहानूभूति बटोरने की राजनीति की गई.

 वहीं दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि वह 7 जून 2013 के अपने उस शपथ-पत्र को सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने जला दें जिसमें उन्होंने दिल्ली वालों कभी सरकारी बंगला, गाड़ी एवं सुरक्षा ना लेने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो संकल्प करते हैं असल में ठीक उसका उल्टा करते हैं. 

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री थे तब उनका बंगला लेना सुरक्षा लेना और अन्य सुविधाएं लेना एक प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी कंसर्न था, लेकिन आज जब वह मुख्यमंत्री पद से हट गए हैं और सिर्फ एक विधायक है फिर उनका बंगला मोह का होना उनके बयान और एफिडेविड पर लिखी गई बातों को झूठा साबित करता है. एक विधायक होकर सांसदों की सुविधा लेना किसी भी तरह से सही नहीं है. एक सांसद को पानी, बिजली, टेलीफोन, दो कर्मी फ्री मिलते हैं और वह सारी सुविधाएं जो सांसद अशोक मित्तल के नाम पर है उसका उपभोग अब केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्य करेंगे''.

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget