एक्सप्लोरर

रिजल्ट से पहले दिल्ली कांग्रेस में कलह, जेपी अग्रवाल के बेटे का आरोप, 'संदीप दीक्षित ने AAP उम्मीदवार की...'

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस में कलह के संकेत दिख रहे हैं. चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित पर हमला बोला.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे नहीं आए लेकिन उसके पहले ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं का मनमुटाव खुल कर सामने आ गया है. सीनियर कांग्रेस नेता जेपी अग्रवार के बेटे और चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली सीट से पार्टी के उम्मीदवार संदीप दीक्षित पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की मदद की कोशिश की.

संदीप दीक्षित की बहन को लेकर क्या बोले?

मतदान ख़त्म होने के अगले ही दिन मुदित अग्रवाल ने आरोप लगाए कि चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पूरनदीप साहनी की मदद करने के लिए संदीप दीक्षित ने अपनी बहन के जरिए कांग्रेस का चुनाव कार्यालय हटाने के लिए मकान मालिक पर दबाव बनाया. मुदित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि संदीप दीक्षित की बहन लतिका ने मकान मालिक को फ़ोन कर संदीप दीक्षित का चुनाव कार्यालय हटवाने को कहा था. 

पिता के अपमान का भी लगाया आरोप

मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित पर अपने पिता का अपमान करने का आरोप भी लगाया है. दरअसल चुनाव के दौरान एक इंटरव्यू में संदीप दीक्षित ने जेपी अग्रवाल को इशारों में 'सेमी-रिटायर्ड' बता दिया था. इससे नाराज मुदित अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि संदीप दीक्षित पार्टी कार्यकर्ताओं से कटे रहते हैं जबकि जेपी अग्रवाल के दरवाजे सबके लिए खुले रहते हैं. मुदित अग्रवाल ने कहा कि वो मतदान खत्म होने का इंतजार कर रहे थे ताकि कांग्रेस का नुकसान ना हो. इन आरोपों पर संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

पूर्व सीएम शीला दीक्षित-जेपी अग्रवाल में थे राजनीतिक मतभेद

करीब बारह साल पहले दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के कार्यकाल के आख़िरी कुछ सालों में जेपी अग्रवाल दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे तब दोनों के बीच भी राजनीतिक मतभेद थे. सियासत के साथ पुरानी खटास की विरासत जारी है. 

ज्यादातर एग्जिट पोल में नहीं खुल रहा कांग्रेस का खाता

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग खत्म होने के बाद कई एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए. ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है. चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.


रिजल्ट से पहले दिल्ली कांग्रेस में कलह, जेपी अग्रवाल के बेटे का आरोप, 'संदीप दीक्षित ने AAP उम्मीदवार की...

एग्जिट पोल के नतीजों में कौन मार रहा बाजी?

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में AAP को 26-34 सीटें, बीजेपी को 36-44 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि इसके मुताबिक कांग्रेस के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है. JVC के एग्जिट पोल में 'आप' को 22 से 31 सीट, बीजेपी को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है. Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक AAP को 32-37 सीटें, बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है.

Mind Brink के सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44-49 सीटें, बीजेपी को 21-25 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. पी-मार्क के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है. दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए फाइनल नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे, इस दिन सभी 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Exit Poll Result: ब्राम्हण, मुस्लिम, जाट... दिल्ली में किस जाति के वोटर ने किसे किया मतदान? सर्वे ने किया हैरान

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget