एक्सप्लोरर

Congress Protest: राहुल गांधी के खिलाफ BJP नेताओं के बयान पर दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

Delhi Congress Protest: दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने रवनीत बिट्टू द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान को घटिया करार दिया है. बीजेपी वाले दिखा रहे हैं कि उनका कोई चरित्र नहीं है. 

Delhi Congress Protest News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं के विवादस्पद और निंदनीय बयान के खिलाफ आज दिल्ली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ​बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. दिल्ली के कई स्थानों पर जारी प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हैं. प्रतिबंधित एरिया में नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

कांग्रेस के जिन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वो लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य बीजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

'बीजेपी नेताओं का बयान घटिया'

वहीं, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा,  "यह बहुत ही घटिया बयान है. इसमें हिंसा भड़काने की भावना है और वे अपनी मानसिकता दिखा रहे हैं. वे दिखा रहे हैं कि उनका कोई चरित्र या संस्कृति नहीं है. जब विपक्ष के नेता के खिलाफ ऐसे बयान दिए जाते हैं तो प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती."

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, "हम राहुल गांधी के रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. हम बीजेपी से नहीं डरते हैं. हर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है."

बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने तुगलक रोड थाने में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह व अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इन नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ केवल अपमानजनम टिप्पणी ही नहीं बल्कि खुलेआम हत्या तक की धमकी दी है. रवनीति बिट्टू ने जान बूझकर उनके के खिलाफ जनता में नफरत और आक्रोश भड़काने के लिए बयान दिया है.

दिल्ली की नई CM आतिशी का MP से गहरा नाता, ओंकारेश्वर के लोग उनके इस काम को आज भी करते हैं याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget