एक्सप्लोरर

Delhi: दो वक्त की रोटी के लिए कड़ाके की ठंड में भी रिक्शा चलाना मजबूरी, फुटपाथ पर ठिठुरते हुए गुजरती हैं रातें

रिक्शा चालकों का कहना है कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने रैन बसेरा तो बनाया है, लेकिन एक रैन बसेरा की क्षमता 20 लोगों तक की ही होती है, जिसके भर जाने के बाद वहां किसी और को आसरा नहीं मिलता है.

Delhi News: दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस सर्दी में जहां लोग अपने घरों में रजाई के अंदर या हीटर के पास रहना चाह रहे हैं, वहीं दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाने वाले दो वक्त की रोटी के लिए सुबह से ही रिक्शा लेकर सवारियों के इंतजार में सड़कों पर निकल जाते हैं. फिर दिन भर रिक्शा चलाने के बाद जब थक कर चूर हो जाते हैं, तो ये ठंड में ठिठुरते हुए फुटपाथों पर ही अपनी रात गुजारते हैं. द्वारका (Dwarka) सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन के पास भी ई-रिक्शा और रिक्शा चलाने वाले लोग इस कंपकंपा देने वाली ठंड में सवारी की इंतजार में सड़कों पर खड़े रहते हैं.

ये पेट की आग और परिवार की जरूरतों को पूरी करने की ही मजबूरी है, जिस कारण घने कोहरे के बीच ही तड़के सुबह से सड़कों पर रिक्शा वाले निकल आए हैं. एक रिक्शा चालक ने अपनी मजबूरी बयां करते हुए बताया कि वो अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए रिक्शा चलाता है और इसके लिए उसने 400 रुपये प्रति दिन के किराए पर रिक्शा लिया है. पूरे दिन रिक्शा चलाने के बाद किराए के पैसे अदा करने के बाद जो पैसे बचते हैं, उसी से वो दो वक्त की रोटी और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी करता है.

ठंड रात में करती है ज्यादा परेशान
अगर वो किसी दिन रिक्शा नहीं चलाएगा, तो फिर वो रिक्शे का किराया तो नहीं ही भर पायेगा, ऊपर से उसके लिए परिवार वालों के लिए रोटी का इंतजाम करना उसके लिए मुश्किल हो जाएगा. यही वजह है कि इस ठंड में भी सुबह से ही रिक्शा चला कर कमाने के लिए रिक्शा चालक बाहर निकल आए हैं. इन रिक्शा चालकों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती है, क्योंकि ये ठंड रात में इन्हें ज्यादा परेशान करती है, क्योंकि इनके पास सिर छुपाने के लिए छत नहीं है और जब थक कर ये वापस अपने ठिकाने यानी फुटपाथ पर पहुंचते हैं, तो दिल्ली की सर्दी में रात में ठिठुरते हुए किसी तरह रात काट कर सुबह का इंतजार करते हैं.

20 लोगों की होती है रैन बसेरों की क्षमता 
उन्होंने बताया कि आसपास दिल्ली सरकार ने रैन बसेरा तो बनाया है, लेकिन एक रैन बसेरा की क्षमता 20 लोगों तक की ही होती है, जिसके भर जाने के बाद वहां किसी और को आसरा नहीं मिलता है. अंत मे उनका ठिकाना फुटपाथ ही बनता है. ठंड बढ़ी है, लेकिन अभी तक समाजसेवियों और एनजीओ की नजरें भी शायद इनकी दिक्कतों तक नहीं पड़ी हैं, इसलिए इस बार अब तक कोई भी इन जैसे लोगों को कंबल भी देने नहीं आया, जिसे ओढ़ कर रातों को ये खुद को गर्म रख सकें.

यह भी पढ़ें- Delhi Murder News: राजौरी गार्डन में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट
दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget