एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता ने 'शीश महल' का किया अनावरण, सीएम आवास पर सवालों के बीच अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

दिल्ली की मुख्यमत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में शीश महल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि वो शीश महल केवल पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने लिए बनाया था. ये जनता के लिए है.

Rekha Gupta News: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल डीडीए शालीमार बाग में पुनर्निर्मित संरचनाओं और शीश महल का अनावरण किया.

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वो शीश महल जो पूर्व मुख्यमंत्री ने केवल अपनी अय्याशी के लिए बनाया था. दिल्ली की जनता की खून पसीने की कमाई के पैसे से बनाया था और ये एक शीश महल है जो जनता को समर्पित कर, उनकी सुविधा के लिए आज दिया गया है. ये फर्क है, पहले की सरकारों में और इस सरकार की कार्य प्रणाली में. मैं तो यही कहूंगी कि जनता का शीश महल आबाद रहे और जिन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए किया उनको तो कानून ही देखेगा. 


रेखा गुप्ता ने 'शीश महल' का किया अनावरण, सीएम आवास पर सवालों के बीच अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

रेखा गुप्ता का इशारा अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के समय बने नए मुख्यमंत्री आवास की तरफ था. बीजेपी ने इस आवास में मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए इसे शीश महल बताया था. विधानसभा चुनाव के समय इस आवास को बड़ा मुद्दा बनाया. 

आप का सीएम आवास को लेकर निशाना

रेखा गुप्ता ने ऐसे समय में शीश महल का जिक्र किया है, जब आम आदमी पार्टी (आप) सीएम के नए आवास को लेकर हमलावर है. आप ने 2 जुलाई को एक्स पर लिखा, ''एक तरफ़ दिल्लीवाले तमाम मुसीबतों का सामना कर रहे हैं. सरकार की बिना सिर पैर वाली नीतियों से परेशान हैं. जनता अपने घर रोजगार को बचाने के लिए परेशान है. दिल्ली के निजी स्कूलों की बढ़ती फीस, बिजली कटौती, पानी की किल्लत, राजधानी में बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी से एक-एक दिल्लीवाला परेशान है.''

AAP ने कहा, ''ऐसे में CM रेखा गुप्ता अपने ‘मायामहल’ में करोड़ों रुपए लगवाकर Renovation करवा रही हैं. इस Renovation में उनके ‘मायामहल’ में लाखों के AC, झूमर, TV और लाइट लगाई जायेंगी. इसमें करोड़ों रुपये का खर्च होगा.''

सीएम रेखा गुप्ता को राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 1 आवंटित किया गया है.

शीश महल क्या है?
जून 2024 में, एएसआई ने साइट पर संरक्षण कार्य का पहला चरण शुरू किया, जिसमें शालीमार बाग के शीश महल की संरचना को ठीक करना शामिल था. 17वीं सदी के शीश महल के जीर्णोद्धार कार्य किया गया है.


रेखा गुप्ता ने 'शीश महल' का किया अनावरण, सीएम आवास पर सवालों के बीच अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि शालीमार बाग दिल्ली का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका इतिहास बहुत समृद्ध है. शालीमार बाग का शीश महल 400 से अधिक वर्षों से दिल्ली के लिए गौरव का विषय रहा है. हालांकि, आजादी के बाद सत्ता में आने वाली पार्टियों ने, कुछ को छोड़कर, कभी भी इन ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण में रुचि नहीं दिखाई. एलजी वीके सक्सेना ने व्यक्तिगत रूप से इन ऐतिहासिक स्मारकों के जीर्णोद्धार की पहल की. ​​एएसआई और डीडीए ने इन स्मारकों के जीर्णोद्धार के लिए मिलकर काम किया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Sonam Wangchuk News LIVE: जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP चीफ बोले- नीला मेरा रंग है…जय भीम
Live: जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP चीफ बोले- नीला मेरा रंग है…जय भीम
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget