एक्सप्लोरर

शहीदी दिवस पर CM रेखा गुप्ता का संदेश, 'देश की सेवा जिम्मेदारियों को निभाकर भी...'

Shaheed Diwas: दिल्ली में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के लिए जीने का मौका हमारे पास हर रोज है.

Delhi News: दिल्ली में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबोधित किया. उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए मरने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता है. बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित शहीदी पार्क में सरकार की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मंत्री कपिल मिश्रा भी शामिल हुए.

मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शहीदों की शहादत को याद रखना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा, "देश के लिए जीने का मौका हमारे पास हर रोज है. देश की सेवा रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को निभाकर भी की जा सकती है. देश को स्वच्छ रखना और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी एक तरह की देशभक्ति है.”


शहीदी दिवस पर CM रेखा गुप्ता का संदेश, 'देश की सेवा जिम्मेदारियों को निभाकर भी...

शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के कथन को भी दोहराया. उन्होंने कहा, “देश के 140 करोड़ लोग एक कदम आगे बढ़ें तो भारत 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा. हम सबका दायित्व है कि देश निरंतर आगे बढ़े. भारत विश्वगुरु था, है और हमेशा बना रहेगा.” उन्होंने कहा कि 27 वर्षों बाद सरकार ने शहीदी दिवस का भव्य आयोजन किया है. आगामी वर्षों में शहीदी दिवस का आयोजन और भी व्यापक होगा. मुख्यमंत्री ने वादा किया कि अगली बार कार्यक्रम पूरे दिल्ली में भव्य तरीके से मनाया जाएगा.

'शहीदों के बलिदान की भरपाई असंभव'

उन्होंने लोगों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के बलिदान की भरपाई करना असंभव है. मंत्री कपिल मिश्रा ने शहीदी दिवस के आयोजन पर कला और संस्कृति विभाग का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहीदों की यादें जन-जन तक पहुंचती हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई. देशभक्ति के गीतों ने माहौल को उत्साह से भर दिया. 

ये भी पढ़ें- नई शिक्षा नीति के खिलाफ जंतर मंतर पर 24 मार्च को रैली, INDIA गठबंधन के छात्र संगठनों का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget