एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Delhi News: दिल्ली की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुलाकात का सिलसिला जारी है. अब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की है.

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की. बैठक में दोनों राज्यों के विकास कार्यों और प्रशासनिक अनुभवों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुजरात के विकास मॉडल की सराहना की. उन्होंने कहा कि गुजरात ने पिछले कुछ वर्षों में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. दिल्ली भी गुजरात से सीख लेकर विकास को नई दिशा देने के लिए तत्पर है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुजरात में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए सुधारों को सराहा. बैठक में दिल्ली और गुजरात के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक सहयोग पर बातचीत हुई. दोनों राज्यों के नेताओं ने पारस्परिक सहयोग बढ़ाने का आश्वासन दिया.


CM रेखा गुप्ता की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

दिल्ली और गुजरात के मुख्यमंत्रियों की बैठक

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली प्रमुख व्यापारिक केंद्र है. गुजरात देश के औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य है. ऐसे में दोनों राज्यों के बीच साझेदारी से जनता को लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि दिल्ली और गुजरात देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं.

दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बात

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि दोनों राज्य आर्थिक, औद्योगिक और व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य हैं. गुजरात देश के सबसे बड़े बंदरगाहों और औद्योगिक कॉरिडोर का केंद्र है. वहीं, दिल्ली व्यापार और राजनीति का हब है. शिष्टाचार भेंट दोनों राज्यों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बैठक के बाद बीजेपी नेताओं ने भविष्य में भी संवाद जारी रखने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि संवाद से दोनों राज्यों को फायदा होगा. 

ये भी पढ़ें- बीजेपी की महिला समृद्धि योजना को लेकर AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर तंज, 'दिल्लीवालों से...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget