एक्सप्लोरर

विधायक दल की बैठक में इन मुद्दों पर मिले सुझाव, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कैसा होगा दिल्ली का बजट?

Delhi Budget: दिल्ली सरकार बजट के प्रारूप बनाने में जुटी है. बजट से पहले बैठकों का दौर जारी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायकों से बैठक कर बजट पर सुझाव मांगे.

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बजट से पहले विधायकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि इस बार का बजट खुशहाली और समृद्धि का होगा. बंसेरा पार्क में बजट पर दो घंटे से ज्यादा मंथन किया गया. मुख्यमंत्री ने विधायकों से बजट पर सुझाव मांगे. विधायकों ने दिल्ली की बड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बजट के जरिए हर वर्ग को साधने पर भी चर्चा हुई.

विधायक दल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने के सुझाव दिए गए. सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बातचीत हुई. विधायक हरीश खुराना, अजय महावर और रविंद्र नेगी ने बताया कि सबसे ज्यादा सुझाव सीवर की समस्या पर दिए गए. दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम बहुत ज्यादा खराब है. उन्होंने बताया कि लोगों को बहुत समस्या होती है.

बजट से पहले एक्शन मोड में सरकार

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से बातचीत कर विकसित बजट का भरोसा दिलाया है. विधायकों ने कहा कि आगामी बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा. विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पहले दिन से हम विकसित दिल्ली बजट पर सभी वर्गों से राय लेने में लगे हैं. आज सभी विधायकों को बुलाकर हमने सुझाव लिए हैं. सार्थक माहौल में बातचीत भी हुई है. ईमेल के जरिए भी बजट पर सरकार को सुझाव मिले हैं."

मुख्यमंत्री ने विधायकों के लिए सुझाव

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार 27 साल बाद बनी है. आगामी बजट दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस बार का बजट खुशहाली और समृद्धि का होगा. बता दें कि बजट पर अलग-अलग वर्गों के साथ बैठकर सुझाव लेने में जुटी है. सरकार का प्रयास है कि बजट में सभी वर्गों के सुझावों और चिंताओं को शामिल किया जाए. विकसित दिल्ली बजट का प्रारूप तैयार करने में सरकार जुटी है. 

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली में हुए बेनकाब, अब पंजाब में दोहरा रहे वही कहानी', वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget