एक्सप्लोरर

'दिल्ली में हुए बेनकाब, अब पंजाब में दोहरा रहे वही कहानी', वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है और अब उन्हें पंजाब की राजनीति से भी बाहर होने का डर है.

Virendra Sachdeva Targets Arvind Kejriwal: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता पहले ही नकार चुकी है और अब उन्हें पंजाब की राजनीति से भी बाहर होने का डर सता रहा है. यही वजह है कि वह खुद को वहां फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''दिल्ली में एक के बाद एक घोटालों में फंसने के बावजूद केजरीवाल खुद को ईमानदार बताते रहे. 5 फरवरी 2025 को हुए विधानसभा चुनावों तक वह अपनी ईमानदारी का ढोल पीटते रहे, लेकिन दिल्ली की जनता ने 10 साल के उनके भ्रष्टाचार को समझते हुए उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया''.

'दिल्ली में बेनकाब हुए, अब पंजाब में दोहरा रहे हैं वही कहानी'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की कथित ईमानदारी का सच सामने आ चुका है, लेकिन अब वह पंजाब में भी वही कहानी दोहराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब आज अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया के सामने नशे और भ्रष्टाचार पर बातें कीं, तो उन्हें भी पता था कि जनता उन पर हंस रही है.”

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब केजरीवाल ने फिर से पंजाब को भ्रष्टाचार और नशा मुक्त करने का वादा किया, तो वहां की जनता को उनकी 2021 की वही पुरानी चुनावी रैलियां याद आ गईं. उस समय भगवंत मान के साथ मिलकर उन्होंने कहा था कि छह महीने में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. अब तीन साल बीतने के बाद भी वे और समय मांग रहे हैं.

“अब पूरे देश में उठ रहे हैं सवाल”

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल जब पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने का नया वादा कर रहे हैं, तो यह केवल पंजाब और दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को हैरान कर रहा है. “पिछले तीन साल से वह देश भर में घूम-घूमकर यह दावा कर रहे थे कि दिल्ली और पंजाब में उनकी सरकारें सबसे ईमानदार हैं. लेकिन जब दिल्ली में उनकी असलियत सामने आई और जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया, तो अब वह पंजाब में भी अपनी खोई हुई साख वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं,” 

“दिल्ली की तरह पंजाब में भी होगा ‘आप’ का सफाया”

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को यह समझ लेना चाहिए कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर किया, उसी तरह 2027 में पंजाब की जनता भी उन्हें और भगवंत मान को सत्ता से बाहर कर देगी. उन्होंने कहा कि, “देश की जनता अब ‘आप’ को ‘आपदा’ समझने लगी है और 2027 में पंजाब भी इस आपदा से मुक्त हो जाएगा.”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद केजरीवाल की पूरी रणनीति अब पंजाब पर केंद्रित हो गई है. लेकिन बीजेपी इसे लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है. पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता ने जो सबक सिखाया है, वही पंजाब में भी दोहराया जाएगा. बीजेपी लगातार केजरीवाल सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रही है और अब 2027 के चुनावों की तैयारी में जुट गई है. अब देखना होगा कि क्या केजरीवाल अपनी छवि सुधारने में सफल हो पाते हैं या दिल्ली की तरह पंजाब की जनता भी उन्हें नकार देगी.

इसे भी पढ़ें:  इस बार दिल्ली वालों को नहीं झेलनी होगी जलभराव की समस्या, जानें क्या सीएम रेखा गुप्ता का प्लान?

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget