एक्सप्लोरर

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ के लिए दिन और समय तय, रामलीला मैदान में तैयारी शुरू

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में मुख्यमंत्री चुनने के लिए 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक के एक दिन बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Delhi New CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी की शाम 4:30 बजे होगा. नए सीएम कैबिनेट सदस्यों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगे. इसके लिए रामलीला मैदान में तैयारी शुरू हो गई है.

शपथ ग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम बीजेपी की बैठक होगी. बैठक में विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय होगी. बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरूण चुग मौजूद रहेंगे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. शपथ ग्रहण की तैयारियों, सीटिंग अरेंजमेंट और गेस्ट लिस्ट को इस बैठक में फाइनल किया जाएगा.

बीजेपी ने हासिल की है बड़ी जीत

बीजेपी ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आई है. बीजेपी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की. वहीं आप को 22 सीटें मिली. विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को हुई थी. अब विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री के शपथ में हो रही देरी पर सवाल उठा रही है.

आज ही कार्यवाहक सीएम आतिशी ने कहा, ''दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन बीत गए हैं. दिल्ली वालों ने उम्मीद की थी कि 10 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा और फिर उनका काम शुरू होगा, लेकिन जनता इंतजार करती रह गई. इससे यह साबित हो गया है कि बीजेपी के पास दिल्ली की सरकार चलाने के लिए सीएम का एक भी चेहरा नहीं है.'' 

सीएम पद की रेस में कौन-कौन?
मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रवेश वर्मा, बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं. इसके साथ ही पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. प्रवेश वर्मा ने विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है. वह जाट बिरादरी से आते हैं.

हालांकि बीजेपी में कई नेताओं का मानना ​​है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक पर दांव लगा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget