एक्सप्लोरर

'दिल्ली में कांग्रेस निभाएगी विपक्ष की भूमिका', देवेंद्र यादव ने BJP और AAP पर बोला हमला

Delhi Politics: कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा, फिलहाल हम दिल्ली में अपने न जीत पाने के कारणों और समस्याओं का आंकलन कर रहे हैं, जिन्हें दूर कर जमीनी स्तर पर पार्टी को और भी मजबूत किया जा सके.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को आए हुए आज हफ्ते भर से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक बीजेपी द्वारा सीएम के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इसे लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है और दिल्ली की जनता के साथ विपक्षी दल भी इस सस्पेंस से पर्दा उठाये जाने के इंतजार में हैं. इस बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आप पर जमकर हमला बोला. 

एबीपी न्यूज से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "फिलहाल हम दिल्ली में अपने न जीत पाने के कारणों और समस्याओं का आंकलन कर रहे हैं, जिन्हें दूर कर जमीनी स्तर पर पार्टी को और भी मजबूत किया जा सके. साथ ही जनता के बीच अपनी पकड़ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. भले ही हम विधानसभा या लोकसभा में दिल्ली का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम मजबूत विपक्ष के रूप में दिल्ली की जनता की आवाज उठाते रहेंगे."

कांग्रेस निभाएगी सशक्त विपक्ष की भूमिका- देवेंद्र यादव
देवेंद्र यादव ने कहा, "कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्षी पार्टी है और वह दिल्ली की जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी पार्टी बीजेपी सरकार के कामों का बारीकी से अवलोकन कर रही है कि क्या वह जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है या नहीं? कांग्रेस दृढ़ता से जनता के प्रति बीजेपी सरकार की जवाबदेही तय करेगी. दिल्ली की जनता के हक और उनके अधिकारों के लिए हम हमेशा ही संघर्षरत रहेंगे."

देवेंद्र यादव ने यमुना की सफाई पर जताया संदेह
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा से पुरानी योजनाओं को नया रूप देकर प्रस्तुत करती रही है. बीजेपी की मोदी सरकार ने 2014 में भी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नया रूप देकर प्रस्तुत किया था. बीजेपी का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, बल्कि उनकी प्राथमिकता राजनीतिक लाभ लेना होता है. बीजेपी सरकार द्वारा यमुना की सफाई के वादे पर संदेह जताते हुए यादव ने कहा कि यमुना की सफाई तभी मानी जाएगी जब कोई उसमें डुबकी लगाने के बाद स्वस्थ रह सके.

'शीश महल' पर क्या है कांग्रेस का रुख?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की चुनावी घोषणाओं और उसके कामों पर पैनी नजर रखेगी, ताकि यह पता चल सके कि बीजेपी केवल खोखले वादे कर रही है या वास्तव में कोई ठोस काम कर रही है. वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल समेत उनके मंत्री जेल जाते-आते रहे हैं. कांग्रेस ने ही सबसे पहले दिल्ली सरकार की शराब नीति में भ्रष्टाचार और मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में नियमों के उल्लंघन को उजागर किया था. 

आज अगर "शीश महल" के अवैध निर्माण और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच होती है, तो आप को इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि आप के हाथ साफ हैं, तो उन्हें जांच से डरना नहीं चाहिए, लेकिन कहीं न कहीं चोर की दाढ़ी में तिनका है तभी ये सब हो रहा है. आप सरकार ने सालों-साल 14 सीएजी रिपोर्ट को दबा कर रखा, जिसकी सच्चाई भी सामने आनी जरूरी है.

INDIA गठबंधन पर कांग्रेस की रणनीति क्या?
देवेंद्र यादव ने इंडिया गठबंधन के तहत आप के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन का उद्देश्य बीजेपी की तानाशाही को रोकना था, लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन केवल संसदीय चुनावों तक सीमित था, दिल्ली विधानसभा चुनावों में नहीं. उन्होंने कहा कि अन्य दलों के साथ गठबंधन का निर्णय प्रदेश नेतृत्व में नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में आता है.

ये भी पढ़ें: Sheesh Mahal Controversy: दिल्ली के 'शीश महल' की जांच का CVC ने दिया आदेश, BJP ने किया स्वागत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget