एक्सप्लोरर

दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, दो महीने की मासूम भी बरामद

Delhi News: दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह के निशाने पर मासूम हैं. पुलिस ने दो महीने की बच्ची को बरामद कर लिया है. पति- पत्नी मिलकर रैकेट चलाते थे. अपहरणकर्ताओं का मंसूबा मासूम को बेचने का था.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने अपहरण कांड की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है. दो महीने की बच्ची का अपहरण रविवार को गोल मार्केट इलाके के पास से हुआ था. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद पुलिस को सफलता मिली. घटनास्थल पर लगे 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. फुटेज में एक महिला बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दी. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलेंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली.

शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास से एक शख्स को हिरासत में पुलिस ने लिया. रुधिर नाम का आरोपी गूंगा और बहरा है. पुलिस ने छापेमारी कर अनीता देवी उर्फ नीतू नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया. अनीता के पास 5 साल का लड़का और 2 साल की लड़की संदिग्ध हालात में मिले. पूछताछ में महिला ने दो महीने की बच्ची को उठाने की बात कबूल ली. उसने बताया कि बच्ची को पति दीपक सत्संगी के हवाले कर दिया है. पुलिस के मुताबिक पति पत्नी की मंशा बच्ची को बेचने की थी.

दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़

महिला ने बताया कि पति टूंडला के लिए ट्रेन में सवार हो चुका है. अपहरण कांड में पति की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने टीम को टुंडला स्टेशन रवाना किया. दिल्ली पुलिस ने दीपक सत्संगी को टूंडला रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया. पुलिस के मुताबिक दीपक सत्संगी भी गूंगा और बहरा है. पत्नी के पास से बरामद दोनों बच्चों की जानकारी जुटायी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह का नेटवर्क भी खंगाला जा रहा है. पूछताछ के जरिये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक गिरोह चोरी के बाद कितने बच्चों को बेच चुका है. दिल्ली पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के मंसूबे को नाकाम कर दिया. 

ये भी पढ़ें-

मालवीय नगर की पार्षद सरिता फोगाट की 'घर वापसी', BJP छोड़ फिर थामा AAP का दामन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget