एक्सप्लोरर

हर रोज चेन स्नैचिंग की 18 वारदातें! दिल्लीवालों को परेशान कर रहा क्राइम का यह आंकड़ा

Delhi Crime News: दिल्ली में चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, रोजाना औसतन 18 मामले सामने आ रहे हैं. कांग्रेस सांसद भी इसका शिकार हुईं. पुलिस ने साधु के भेष में लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा.

दिल्ली में चेन स्नैचिंग और लूट की वारदात से शहर वाले परेशान हो गए हैं. पुलिस का आंकड़ा बताता है कि औसतन दिल्ली में रोजाना लूट के 18 मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाके में, तमिलनाडु भवन के पास कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन चेन स्नैचिंग की वारदात का शिकार हो गईं.

दूसरे मामले में, दिल्ली पुलिस ने एक स्नैचिंग गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसका क्राइम करने का तरीका भी अनोखा था. बदमाश साधु बाबा का भेष धारण कर लोगों के पास आते थे, उनका भरोसा जीतते थे और फिर लूटपाट करते थे. 

भिक्षा लेते समय उंगली से निकाल लेते थे अंगूठी
यह गिरोह दिल्ली के मोती नगर इलाके में महिलाओं को निशाना बना रहा था. फिलहाल, इस गैंग का एक बदमाश अभी भी फरार है. पुलिस ने बताया कि ये लोग बाबा-महात्मा बनकर टैक्सी के पास आते थे और भीख मांगते समय उंगली से अंगूठी उड़ा देते थे. इस लूट की शिकार एक महिला के हाथ से उन्होंने सोने और हीरे की अंगूठी छीन ली थी. 

पुलिस को इस गिरोह के पास से 61 हीरे और पिघलाया गया सोना बरमाद हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में एक विनोद कामत है जो ऑटो उपलब्ध कराता था, दूसरा गुरचरण सिंह है जो सोने की अंगूठी खरीद कर उसे पिघलाता था. तीसरा कबीर और चौथा बिरजू है. 

कांग्रेस सांसद आर. सुधा झपटमारी की शिकार
तमिलनाडु से कांग्रेस की सांसद सुधा रामाकृष्णन सोमवार (4 अगस्त) को मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, जब स्कूटी सवार एक बदमाश ने उनके गले से चेन छीन ली. इस संघर्ष में सांसद को भी कई चोटें आईं. उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी व्यथा बताई और सख्त एक्शन के निर्देश देने की अपील की. 

क्या कहते हैं क्राइम के आंकड़े?
दिल्ली में झपटमारी की वारदातें थम नहीं रहीं. आंकड़े बताते हैं कि शहर में हर रोज झपटमारी की 18 वारदातें होती हैं. दिनदहाड़े लूटमार का रेट करीब 56 फीसदी है. मॉर्निंग वॉक के दौरान चहलपहल कम होने की वजह से लुटेरों को यह समय सबसे फायदेमंद लगता है. 

दिल्ली पुलिस की क्राइम रिपोर्ट के अनुसार, हर साल के आंकड़े
· 2024— 6,493 मामले
· 2023—7,886 मामले
· 2022— 6,958 मामले
· 2021— 9383 मामले
· 2020— 7965 मामले
· 2019— 6266 मामले
· 2018— 6932 मामले

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget