एक्सप्लोरर

'भाई CNG वाली गाड़ी फट गई', दिल्ली ब्लास्ट के तुरंत बाद का वीडियो

Delhi Blast First Video: दिल्ली ब्लास्ट के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आग की लपटें दिख रही हैं और लोगों का शोर सुनाई दे रहा है.

दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी कार में ब्लास्ट के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक शख्स कह रहा है कि 'भाई सीएनजी वाली गाड़ी फट गई'. बता दें कि इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं. घायलों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है. दिल्ली की इस घटना के बाद यूपी, उत्तराखंड, मुंबई और अन्य सटे राज्यों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.

दिल्ली से सटे नोएडा में कड़ी सुरक्षा

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है. पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं. शहर के सबसे पॉश और सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर-18 में चौकसी बढ़ा दी गई है. यहां आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है.

पुलिस टीमों ने बैरिकेड लगाकर हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी शुरू कर दी है. शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट, बाजार और मल्टीप्लेक्स के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जा रही है. सभी सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट पर तैनात किया गया है. यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस स्टाफ लगाया गया है.सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है. किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे. इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है.

Input By : IANS

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget