एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा हमला, कहा- 'खुद आप के विधायक अपने अधिकारों से अनजान थे'

Delhi News: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर हमला करते हुए कहा कि आज तक AAP के MLAs को केवल सियासत के लिए इस्तमाल किया गया है. उन्हें उनके अधिकार ही नहीं पता हैं.

Virendra Sachdeva on AAP: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद पहली विधानसभा सत्र का 27 फरवरी को आखिरी दिन होगा. 3 दिवसीय इस सत्र के दो दिन काफी हंगामेदार रहे. अंतिम दिन को लेकर बीजेपी ने विपक्षी आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आज तक AAP के विधायकों को केवल सियासत के लिए इस्तेमाल किया गया है.

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों से अपील की है कि वे संवैधानिक व्यवस्थाओं को समझें और दिल्ली विधानसभा की कार्यप्रणाली को सही तरीके से चलाने में योगदान दें. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में AAP सरकार और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष ने नियमों को तोड़-मरोड़कर विधानसभा को मात्र एक राजनीतिक मंच बना दिया था.

विधानसभा में नियमों के उल्लंघन पर बोले वीरेंद्र सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले दो दिनों में दिल्ली विधानसभा में प्रश्नकाल से लेकर प्राइवेट मेंबर डे तक की वापसी पर चर्चा हुई, जो स्वागत योग्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में विधानसभा की कार्यवाही पारदर्शी और लोकतांत्रिक न होकर केवल सत्ताधारी दल के प्रचार का माध्यम बन गई थी.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के विधायकों को अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया जाता था. यहां तक कि AAP के कई विधायक भी अपने अधिकारों से अनजान थे और उन्हें विधानसभा में दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर नहीं मिलता था.

संविधान की जगह अराजकता का पाठ
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “आप के विधायकों को पिछले 10 वर्षों में संविधान नहीं, बल्कि अराजकता का पाठ पढ़ाया गया. अब समय आ गया है कि वे समझें कि विधानसभा और सरकार को संवैधानिक व्यवस्था के तहत कैसे चलाया जाता है.” उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा सत्रों का सत्रावसान न करके संवैधानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया, जिससे विधानसभा का कामकाज प्रभावित हुआ.

दिल्ली विधानसभा में बदलाव की उम्मीद
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं और विधायकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे से विधानसभा का उपयोग केवल राजनीतिक बयानबाजी के लिए नहीं बल्कि जनता के मुद्दों को उठाने के लिए किया जाएगा.

बता दें कि दिल्ली की राजनीति में यह विवाद कोई नया नहीं है. 2015 में पहली बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार पर विधानसभा में नियमों का पालन न करने और विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगते रहे हैं. BJP के विधायकों को कई बार निलंबित भी किया गया था.

अब जब नई सरकार ने कार्यभार संभाला है, तो विधानसभा की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. BJP अध्यक्ष ने भी इस बदलाव का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि अब विधानसभा सही ढंग से काम करेगी.

ये भी पढ़ें - 'मेयर कभी भी जा सकते हैं इसलिए...', MDC में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने AAP पर लगाए आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget