एक्सप्लोरर

Delhi BJP Protest: बीजेपी का AAP के खिलाफ प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'CM केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा' 

Delhi BJP Protest News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर के विधायक के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ आप (AAP) के खिलाफ अभियान की शुरुआत की.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आप (AAP) नेताओं का आरोप है कि बीजेपी ने साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार कराया है. दूसरी तरह बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद से लगातार उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है. बीजेपी भी आप और सीएम केजरीवाल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही है. 

इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) के नेतृत्व में केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों के कार्यालयों पर प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शुरू की.

कृष्णा नगर विधायक कार्यालय पर प्रदर्शन 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर के विधायक के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ पार्टी के इस अभियान की शुरुआत की. जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किया. मयूर विहार जिला बीजेपी के अध्यक्ष विजेंद्र धामा ने पटपडगंज विधायक मनीष सिसोदिया के कार्यालय पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया. जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने त्रिलोकपुरी, कोंडली और जंगपुरा में विधायक कार्यालयों पर भी प्रदर्शन किया.

चांदनी चौक जिला बीजेपी के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह ने स्थानीय पार्षद विकेश सेठी के साथ मॉडल टाउन में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के कार्यालय पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया. जबकि कार्यकर्ताओं ने ईदगाह में बल्लीमारान विधायक और राजपुर रोड पर चांदनी चौक विधायक के कार्यालयों पर प्रदर्शन किया. इसी तरह केशवपुरम में वीरेंद्र गोयल ने वजीरपुर विधायक के कार्यालय पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने त्रिनगर, शकूरबस्ती और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में आप विधायक के कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया.

इस्तीफा देने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

इस प्रदर्शन के श्रुंखला पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को दिल्ली में शासन करना है तो अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा. उन्होंने कहा आप के नेताओं की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्हें एक भ्रष्ट व्यक्ति को अपना मुख्यमंत्री मानना पड़ रहा है? आगे उन्होंने कहा कि जेल में बंद शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी पार्टी के मुंह से संविधान की बात अच्छी नहीं लगती. दिल्लीवासी केजरीवाल की सरकार से निराश हैं और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जब तक केजरीवाल इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक आप विधायकों के दफ्तरों पर प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा.

Ishrat Jahan Case: इशरत जहां को सेशन कोर्ट से बड़ी राहत, इन शर्तों का अभी करना होगा पालन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget