एक्सप्लोरर

Education Model के नाम पर आंखों में धूल न झोंके केजरीवाल, बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा की चुनौती - 'हिम्मत है तो...'

Delhi Education Model: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शिक्षा व्यवस्था पर बहस की खुली चुनौती दी.  

Delhi Education News: दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP President Virendra Sachdeva) ने देश की राजधानी की लचर शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने इस मसले पर केजरीवाल सरकार को राजनीति करने से बचने की नसीहद दी है. उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बदले सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उसको लेकर राजनीति कर रहे हैं. 

अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था (Delhi Education Model) की तुलना फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था से करती है. सच यह है कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था आज पूरी तरह से लचर है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आप सरकार को मैं, बीजेपी की ओर से खुली बहस की चुनौती देता हूं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि शिक्षा सुधार के नाम पर केजरीवाल-सिसोदिया की सरकार केवल कॉस्मेटिक लीपा-पोती करती है, कुछ पुराने स्कूलों के भवन का नवीकरण किया गया है, तो कही मेगा पैरेन्ट्स टीचर्स मीटिंग के नाम पर दिखावा किया जा रहा है. जमीनी स्तर पर पिछले आठ सालों में दिल्ली में स्कूलों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है बल्कि स्कूल मर्जर की आड़ में स्कूलों की संख्या कम कर दी गई है. 

सरकार दे इस बात का जवाब 

वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) का कहना है कि केजरीवाल-सिसोदिया को यह समझना होगा कि शिक्षा में सुधार शिक्षको को फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिए भेजकर दिलाने से नहीं होगा बल्कि दिल्ली के सभी स्कूलों में पूरे शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक नियुक्त करने से होगा. हैप्पिनेस क्लास आवश्यक है, लेकिन सभी विषयों की सभी क्लासेज हो, यह ज्यादा आवश्यक है. आज दिल्ली के 90 फीसदी सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में विज्ञान एवं कॉमर्स नहीं पढ़ाया जा रहा है. केजरीवाल-सिसोदिया सरकार जवाब दे कि क्या यह सच नहीं कि दिल्ली में स्कूलों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है बल्कि स्कूल मर्जर की आड़ में स्कूलों की संख्या कम कर दी गई है। 

57 प्लॉटों में अभी तक नहीं हुए भवन निर्माण 

केजरीवाल सरकार के पास 57 प्लॉट स्कूल निर्माण के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन गत आठ सालों में दिल्ली में सरकार ने एक भी नए स्कूल को स्वीकृत नहीं किया है. सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल-सिसोदिया सरकार बताए कि गत एक साल से अधिक समय से नवोदय विद्यालय समिति ने दिल्ली में सभी 14 रेवेन्यू जिलों में एक-एक स्कूल स्वीकृत किया हुआ है, पर सरकार ने आज तक एक भी स्कूल के लिए भूमि नहीं दी जबकि उसके पास 57 प्लॉट उपलब्ध है. 

गेस्ट टीचर्स को मिले बिना ब्रेक पढ़ाने का मौका  

बीजेपी आप सरकार से लगातार मांग करती रही है कि दिल्ली में गेस्ट टीचर्स को नियमित किया जाए, पर दिल्ली सरकार उनको नियमित करने के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं लाती. यहां तक कि उनको एक साथ एक वर्ष का अनुबंध तक नहीं देती. केजरीवाल-सिसोदिया ने एलजी को पत्र लिखकर गेस्ट टीचर्स के सम्मान की बात की है. दिल्ली बीजेपी की मांग है कि उनकी नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी टीचर्स को लगातार बिना ब्रेक के अनुबंध दिया जाए.

टीचर्स को बरगलाएं नहीं केजरीवाल 

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि शिक्षा में सुधार शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिए भेजने से नहीं होगा. शिक्षा में सुधार तभी होगा जब दिल्ली सरकार सभी स्कूलों में पूरे शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक नियुक्त करने का काम करेगी. दिल्ली बीजेपी मांग करती है कि केजरीवाल सरकार गेस्ट शिक्षकों की नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी गेस्ट टीचर्स को लगातार बिना ब्रेक के अनुबंध देने का काम करे.

यह भी पढ़ें: Delhi के ये रास्ते अगले 2 दिन रहेंगे बंद, जल्दी से पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस की नई एडवाइजरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget