एक्सप्लोरर

Delhi BJP Protest: AAP आफिस पर बीजेपी का प्रदर्शन, सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग 

BJP Massive Protest: आप कार्यालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार की विफलताओं के विरोध में बीजेपी का विशाल प्रदर्शन.

Delhi BJP Protest: दिल्ली स्थित आम आमदी पार्टी के कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल सरकार की विफलताओं के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान आप कार्यालय पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग आज सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा लेने आये हैं. इस्तीफा लेने के पीछे बड़ी वजह है. उन्होंने आप सरकार के खिलाफ चार्जशीट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली की बदहाली के लिए सिर्फ सीएम अरविंद केजरीवाल ​की लापरवाही का परिणाम है. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आप सरकार के खिलाफ एक एक चार्जशीट जारी करते हुए कहा कि आप सरकार को दिल्ली में नौ साल हो गए. सुप्रीम कोर्ट ने आप सरकार के खिलाफ गंभीर टिप्पणी की है. केजरीवाल सरकार के कुशासन का ही परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट को यह कहना पड़ा पिछले तीन सालों में आपने 1100 करोड़ रुपए अपना चेहरा चमकाने के लिए खर्च किए, लेकिन दिल्ली के विकास के लिए आप अदालत में आते हैं. आप अदालत को बताते हैं कि हमारे पास फंड नहीं है. हम दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के लिए पैसे नहीं दे सकते. हमारे पास पैसे नहीं हैं. 

सरकार की नीयत पर प्रश्नचिन्ह

दिल्ली के इस रुख पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 415 करोड़ रुपए अविलंब जमा कराएं. सुप्रीम कोर्ट का यह कहना सरकार की नीयत पर प्रश्नचिन्ह है. शीर्ष अदालत का यह आदेश यह साबित करता है कि दिल्ली सरकार विकास को लेकर गंभीर नहीं है. अगर रैपिड रेल अलवर से पानीपत तक बनेगी तो दोनों शहर के बीच का रास्ता कम हो जाएगा. दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कम समय लगेगा. रैपिड रेल से दिल्ली का कोरोबार बढ़ेगा. लोगों का यातायात सुगम हो जाएगा. दिल्ली की जानता को इसका लाभ मिलेगा, लेकिन अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते कि दिल्ली की जनता केा लाभ मिले. यही वजह है कि वो सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि हमारे पास पैसे नहीं हैं. मैं पूछता हूं कि सीएम के पास झूठ बोलने के लिए पैसे हैं, लेकिन दिल्ली के विकास के लिए पैसे नहीं हैं. 

बाढ़ के लिए CM का कुशासन जिम्मेदार

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में 45 साल बाद इस तरह की भयंकर बाढ़ आई है. बाढ़ ने दिल्ली के दिल को चोट दी है. यह अरविंद केजरीवाल की कुशासन की वजह का परिणाम है. दिल्ली सरकार ने दो साल से यमुना की सफाई नहीं कराई. बाढ़ को ध्यान में रखते हुए बारिश पूर्व कोई काम नहीं हुए. एपेक्स कमेटी का नोडल अफसर मीटिंग के लिए समय मांगता है, लेकिन सीएम के पास इसके लिए समय नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, यमुना किनारे रहने वालों की बढ़ी मुसीबत, ये है उनकी अहम चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget