एक्सप्लोरर

Sheesh Mahal: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास 'शीशमहल' को लेकर बड़ा फैसला, अब यहां कौन रहेगा?

Delhi Sheesh Mahal: दिल्ली में बीजेपी ने चुनाव के दौरान जिस शीशमहल का मुद्दा उछाला था अब उसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जल्द ही इसपर फैसला आने वाला है.

Delhi Sheesh Mahal News: विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था औऱ उसे 'शीशमहल' करार दिया था. बीजेपी ने यह घोषणा की थी कि अगर वह सत्ता में आई तो सीएम उस आवास में नहीं रहेंगे बल्कि उसे जनता के लिए खोला जाएगा. लेकिन अब यह जानकारी सामने आ रही है कि उसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने पर विचार किया जा रहा है. 

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमले को तेज करने के लिए 'शीशमहल' 6, फ्लैग स्टाफ रोड को से जुड़ा वीडियो भी जारी किया था जिसको लेकर दावा किया गया था कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए इसके रेनोवेशन में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. बीजेपी ने कहा था कि केजरीवाल खुद को आम आदमी कहते हैं लेकिन उन्होंने सरकारी बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए. 

गेस्ट हाउस बनाने के पीछे यह दावा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दिल्ली को एक गेस्ट हाउस की जरूरत है जहां गणमान्य हस्तियां ठहरें. उन्होंने कहा, ''दिल्ली के पास दूसरे राज्यों की तरह गेस्ट हाउस नहीं है. इसके क्षेत्र और स्थान को देखते हुए उसे गेस्ट हाउस में बदलने पर विचार किया जा रहा है.''

य़ह आवास सिविल लाइन्स इलाके में जहां राज भवन, दिल्ली विधानसभा और सचिवालय मौजूद हैं. अधिकारी ने यह भी बताया कि 90 के दशक में पास की ही एक प्रॉपर्टी 33 शाम नाथ मार्ग को स्टेट गेस्ट हाउस बनाया गया था. लेकिन तीन-चार साल के बाद इस विचार को त्याग दिया गया और उसके बाद से दिल्ली में कोई स्टेट गेस्ट हाउस नहीं है.

2015 से 2024 तक इस बंगले में रहे केजरीवाल

वहीं, 6 फ्लैग स्टाफ रोड का बंगला जिसमें केजरीवाल रहा करते थे उसका निर्माण 1942 में हुआ था. केजरीवाल 2015 में अपने परिवार के साथ इस आवास में शिफ्ट हुए थे. अक्टूबर 2024 तक इसमें उनका परिवार रह रहा था. आप ने 2020 के मानसून के दौरान छत गिरने का हवाला देते हुए इसका मरम्मत किए जाने का फैसला किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget