एक्सप्लोरर

Delhi Politics: वीरेंद्र सचदेवा का AAP पर निशाना, 'हर भ्रष्टाचारी को बेनकाब करने का आ गया है समय'

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंज केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेताओं ने सभी वार्डों में प्रदर्शन किया. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरंद्रे सचदेवा ने आप पर कई गंभीर आरोप लगाए.

Delhi: दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमला बोल रही है. एक तरफ जहां दिल्ली बीजेपी नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है. 

इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली बीजेपी ने राजधानी के सभी 256 वार्डों में होलिका जलाकर कर विरोध किया और सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में कनॉट प्लेस में भ्रष्टाचार की होलिका और सीएम केजरीवाल का पुतला जलाया. वहीं विधानसभा में एलओपी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिपालपुर में, सांसद मनोज तिवारी नाथूपुरा में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी के हर भ्रष्टाचारी को बेनकाब किया जाए.

बीजेपी के इन नेताओं ने भी किया प्रदर्शन 
इसी तरह रमेश बिधूड़ी संगम विहार में, लोकसभा उम्मीदवार कमलजीत सेहरावत उत्तम नगर में, उद्योग विहार में योगेन्द्र चंदोलिया और रानी बाग में प्रवीण खंडेलवाल, ब्रह्मपुरी में विधायक अजय महावर, रोहिणी में विजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नगर में अभय वर्मा, मधु विहार में ओम प्रकाश शर्मा, अनिल कैलाश नगर में बाजपेयी और सोनिया विहार में मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष योगिता सिंह गोविंदपुरी एक्सटेंशन, दिनेश प्रताप सिंह पांडव नगर में, और विनय रावत रोहिणी में होलिका और पुतले जलाने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए.

सचदेवा ने सीएम केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली भर में किए गए होलिका और पुतला दहन के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "होलिका दहन का संदेश बुराई का दहन और अच्छाई की जीत है और दिल्ली के अंदर सबसे बड़ी बुराई भ्रष्टाचार है." उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का काम शहर का विकास करना है, लेकिन अरविंद केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने एक बोतल से दिल्ली को लूटने और दूसरी बोतल मुफ्त में देने का काम किया है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में चाहे मंदिर हो, स्कूल हो, गुरुद्वारा हो या मुख्य बाजार, ऐसी कोई जगह नहीं है, जिसके आस-पास अरविंद केजरीवाल ने शराब की दुकानें नहीं खोली हैं. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अगर केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता होती तो पहले इस्तीफा देते और फिर जांच में शामिल होते."

आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल हर मोर्चे पर विफल हो चुके हैं और आज हालात ऐसे हैं कि चाहे अस्पताल हों, स्कूल हों या फिर पड़ोस के क्लीनिक, हर जगह भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है." उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी के हर भ्रष्टाचारी को बेनकाब किया जाए, जिससे इनके असली चेहरे दिल्ली की जनता के सामने आ सके.

'भ्रष्टाचार की होली, हो ली'

वहीं सोमवार को वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''यह होली उत्साह और आनंद की है. भ्रष्टाचार की होली, हो ली. हम दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतकर पीएम मोदी को दोबारा पीएम बनाएंगे और 4 जून को भी होली मनाएंगे. गिरगिट के सब रंग हो लिए खत्म', अब नई ऊर्जा और खुशी के साथ मनाएंगे होली."

ये भी पढ़ें: Delhi Fire Breaks: दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 34 गाड़ियां

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget