एक्सप्लोरर

दिल्ली: बदरपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, खाली होने से टला बड़ा हादसा

Badarpur Building Collapse: दिल्ली के बदरपुर में चार मंजिला जर्जर इमारत भरभरा कर गिरी. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. दमकल व प्रशासन की तत्परता से हालात नियंत्रण में, मलबा हटाने का कार्य जारी है.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में शनिवार ( 7 सितंबर) दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय इमारत पूरी तरह खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक यह इमारत व्यावसायिक उपयोग के लिए बनी थी, लेकिन लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी थी और बंद पड़ी थी. लगातार हो रही बारिश और दीवारों में पानी के रिसाव से इसका ढांचा कमजोर हो चुका था, जिसके चलते यह घटना हुई.

फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 1:31 बजे घटना की सूचना मिली. तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए तीन फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए. दमकलकर्मियों ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और आसपास के लोगों को दूर रखा. इमारत के गिरने से मलबा बिजली के खंभों पर भी गिरा, जिसके चलते आसपास की कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. हालांकि, बीएसईएस की टीमें मौके पर पहुंचकर बिजली बहाल करने का काम कर रही हैं.

प्रशासन ने हालात बताए नियंत्रण

स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बीएसईएस, सिविल डिफेंस और एमसीडी की संयुक्त टीमें राहत और मलबा हटाने के काम में लगी हुई हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में इमारत की बेहद पुरानी और कमजोर हालत जिम्मेदार पाई गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

साउथ-ईस्ट दिल्ली के तहसीलदार धीरज कुमार मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभाग आपात स्थिति से निपटने के लिए समन्वय में काम कर रहे हैं. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई थी और क्षेत्र को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया.

बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि हादसा उस समय हुआ जब सड़क अपेक्षाकृत कम व्यस्त थी. मथुरा रोड और सर्विस लेन इमारत के नजदीक ही स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. व्यस्त समय पर इमारत गिरती तो यह हादसा एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकता था.

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य हो रही है और प्रशासन मलबा हटाने के काम में जुटा है. अधिकारी इस घटना को चेतावनी मानते हुए जर्जर इमारतों की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget